किसानों के लिए ATM से कम नहीं है यह फसल,75 दिन में होती तैयार, मुनाफा मोटा
Last Updated:
बाजरा किसानों के लिए एक लाभदायक फसल साबित हो रही है. यह फसल मात्र 70 से 75 दिन में तैयार हो जाती है और प्रति बीघा 12 हजार रुपए तक का मुनाफा देती है.इस फसल की खेती में लागत बहुत कम आती है. इस तरह किसानों के लिए …और पढ़ें
बाजरे की खेती से जमीन की उर्वरा शक्ति भी बढ़ती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह फसल कम की जाती है, लेकिन इसके फायदों को देखते हुए अब किसान इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं. बाजार में इसकी अच्छी मांग है और किसानों को अच्छे दाम भी मिल रहे हैं. गुणवत्तापूर्ण बीज का उपयोग करके किसान कम समय में बेहतर उपज प्राप्त कर सकते हैं. यह फसल किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.
किसान राजेश कुमार ने बताया कि वह पिछले 18 वर्षों से बाजरे की खेती कर रहे हैं बाजरे की खेती में बहुत ही कम पानी की आवश्यकता होती है और कम खर्चे में इसको तैयार किया जा सकता है और किसान मात्रा 70 दिन में इसकी फसल उगाकर मुनाफा कमा सकता है. यह किसानों के लिए वरदान से कम नहीं है. यही वजह है कि यहां पर धीरे धीरे बाजरे की खेती का क्रेज किसानों के बीच बढ़ता जा रहा हैै.
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज… और पढ़ें