सड़क पर टहलता दिखा बाघ, बारिश के बाद आम रास्ते पर चहलकदमी का वीडिय वायरल
Last Updated:
उत्तर प्रदेश का पीलीभीत जिला हिमालय की शिवालिक पर्वतमाला की तलहटी में बसा खूबसूरती शहर है. प्रकृति ने इस शहर को अपार खूबसूरती से नवाजा है. इतना ही नहीं यहां बाघों समेत कई दुर्लभ जंगली जानवर पाए जाते हैं. यहां क…और पढ़ें
दरअसल, उत्तर प्रदेश का पीलीभीत जिला हिमालय की शिवालिक पर्वतमाला की तलहटी में बसा खूबसूरती शहर है. प्रकृति ने इस शहर को अपार खूबसूरती से नवाजा है. इतना ही नहीं यहां बाघों समेत कई दुर्लभ जंगली जानवर पाए जाते हैं. यहां का प्रमुख आकर्षण पीलीभीत टाइगर रिजर्व है, अगर आंकड़ों को देखें तो वर्तमान में यहां 71 से भी अधिक बाघ और लगभग ही इतनी ही संख्या में तेंदुए व भालू मौजूद हैं. इतना ही नहीं यहां 350 से भी अधिक प्रजाति की चिड़ियां पाई जाती हैं. पीलीभीत टाइगर रिजर्व लगभग 73000 हेक्टेयर में फैला विशाल जंगल है. ऐसे में जिले के कई प्रमुख रोड इस जंगल के भीतर से होकर गुजरते हैं.
वॉक करते नजर आए बाघ
इनमें पीलीभीत-पूरनपुर, पीलीभीत-माधोटांडा और माधोटांडा-खटीमा मार्ग सबसे प्रमुख हैं. यह सभी रोड जिस क्षेत्र से होकर गुज़रते हैं. वहां पर बाघों की अच्छी खासी संख्या देखी जाती है. यही कारण है कि आए दिन इन सड़कों पर बाघों की चहलक़दमी देखने को मिलती है. वहीं सड़क से गुजर रहे राहगीर इस चहलकदमी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं. हाल ही में इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर एक बाघ की चहलकदमी देखी गई. जिसे देखते ही राहगीर ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया.पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि जंगल से गुजरने वाले मार्गों पर वन्यजीवों के आने की संभावना अधिक होती है. वन क्षेत्र से गुजरने के दौरान वाहनों को तय सीमा में ही चलाएं.