फिरोजाबाद के ये 5 जैन मंदिर, जिनकी कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान

0
फिरोजाबाद के ये 5 जैन मंदिर, जिनकी कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान


Last Updated:

फिरोजाबाद में जैन धर्म के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, लेकिन इनमें कुछ ऐसे मंदिर हैं जो इतिहास और आस्था दोनों में खास स्थान रखते हैं. मुगलों के आक्रमणों के बावजूद ये मंदिर अपनी भव्यता और धार्मिक महत्व बनाए हुए हैं. खुदाई के दौरान यहां पुराने सिक्के और मूर्तियां भी मिली हैं, जो इनकी प्राचीनता को दर्शाती हैं. साथ ही, यहां जैन धर्म के सभी प्रमुख पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाए जाते हैं.

फिरोजाबाद शहर के मध्य स्थित छदामीलाल दिगंबर जैन मंदिर काफी प्रसिद्ध है. इस मंदिर के लिए सन 1947 में जमीन खरीदी गई थी और 1950 में टीन शेड के नीचे इसकी स्थापना की गई. आज यह मंदिर भव्य स्वरूप में है और दूर-दूर से जैन धर्म के लोग दर्शन के लिए आते हैं.

प्राचीन तीर्थ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर

शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर यमुना किनारे प्राचीन तीर्थ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर स्थित है. कहा जाता है कि इस मंदिर की स्थापना राजा चंद्र सेन के शासनकाल में हुई थी. मुगलों ने इस पर कई बार आक्रमण किए, लेकिन आज यह मंदिर जैन धर्म के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है.

श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर

यह मंदिर फिरोजाबाद के घंटाघर के पास स्थित है और इसे श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के नाम से जाना जाता है. यहां जैन धर्म के विभिन्न पर्व धूमधाम से मनाए जाते हैं. मंदिर में स्थापित मूर्ति अद्भुत है और इसके दर्शन के लिए दूर-दूर से जैन धर्म के अनुयायी आते हैं.

श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र

घंटाघर की छोटी खिड़की के पास स्थित प्राचीन श्री 1008 चंद्रपुर दिगंबर जैन मंदिर का इतिहास राजा चंद्र सेन से जुड़ा हुआ है. मुगलकाल में मंदिर की सुरक्षा के लिए मूर्ति को यमुना नदी में प्रवाहित कर दिया गया था, जिसे बाद में निकाला गया और शहर के घंटाघर के पास पुनः स्थापित किया गया. तब से लोग यहां पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं.

श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर फरिहा

फिरोजाबाद शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर फरिहा गांव में स्थित एक प्राचीन जैन मंदिर है, जिसे श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के नाम से जाना जाता है. इस मंदिर में खुदाई के दौरान पुराने सिक्के और मूर्तियां मिली हैं, जो इसे और भी रहस्यमय बनाती हैं. यहां समय-समय पर जैन धर्म के विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित होते रहते हैं.

homeuttar-pradesh

फिरोजाबाद के ये 5 जैन मंदिर, जिनकी कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *