नोएडा की इस सोसाइटी को लेकर अथॉरिटी का बड़ा फैसला, कहा- जल्द खाली करें मकान

0
नोएडा की इस सोसाइटी को लेकर अथॉरिटी का बड़ा फैसला, कहा- जल्द खाली करें मकान


Last Updated:

Noida News: नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-31 स्थित जनता और ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स में रहने वाले लोगों को जल्‍द से जल्‍द घर खाली करने का आदेश दिया है. क्‍यों दिया गया यह आदेश, जानने के लिए पढ़ें आगे…

Noida News: नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-31 स्थित जनता और ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है. प्राधिकरण ने साफ कहा है कि इन जर्जर इमारतों में रहना अब जानलेवा हो सकता है. बीते 24 अगस्त को एक कमरे की छत गिरने की घटना के बाद अधिकारियों ने निरीक्षण कर पाया कि भवनों की स्थिति बेहद खतरनाक है. इसी को देखते हुए आवंटियों और किराए पर रहने वालों से अपील की गई है कि वे तुरंत इन फ्लैट्स को खाली कर किसी सुरक्षित जगह पर शिफ्ट हो जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

हादसे ने खोली बिल्डिंग क्वालिटी की पोल
दरअसल, बीती 24 अगस्त को सेक्टर-31 के एक फ्लैट में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक पूरी छत भरभरा कर गिर पड़ी. गनीमत यह रही कि हादसे के समय परिवार कमरे में मौजूद नहीं था, वरना नतीजे बेहद भयावह हो सकते थे. जांच में सामने आया कि छत पर तीन वाटर टैंक रखे गए थे. लंबे समय तक रखरखाव न होने और पानी जमने से छत की रेनफोर्समेंट कमजोर पड़ गई थी, जिसके दबाव में पूरी छत गिर गई.

किराया और चार्ज, पर सुविधा शून्य
इस फ्लैट में किराए पर रह रहे कुलदीप मिश्रा ने बताया कि वह परिवार समेत सालों से यहां रह रहे हैं. हर महीने 9,500 रुपये किराया और मेंटेनेंस चार्ज देने के बावजूद उन्हें सुविधा के नाम पर कुछ नहीं मिलता. मिश्रा के मुताबिक, हादसे से एक दिन पहले ही छत का हिस्सा गिरा था. उन्होंने कहा, यहां पैच गिरना सोसाइटी में आम आम बात है. उस दिन मैं टीवी बंद कर दूसरे कमरे में चला गया, 15 मिनट बाद ही पूरी छत धड़ाम से नीचे आ गिरी. शुक्र है परिवार उस वक्त कमरे में नहीं था.

128 फ्लैट्स खतरे में
प्राधिकरण की जांच रिपोर्ट के अनुसार, सेक्टर-31 में कुल 128 जनता और ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स बने हुए हैं, जिनकी हालत अब जर्जर हो चुकी है. इनमें वर्षों से अनुरक्षण नहीं हुआ और लोगों ने अनुमन्य नक्शे के विपरीत अतिरिक्त निर्माण कर मूल संरचना को कमजोर कर दिया. प्राधिकरण ने अब इन्हें खतरे के निशान वाली इमारतें मानते हुए निवासियों को तुरंत बाहर निकलने की सलाह देने के साथ अपील की है.

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

नोएडा की इस सोसाइटी को लेकर अथॉरिटी का बड़ा फैसला, कहा- जल्द खाली करें मकान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *