UPSSSC PET Exam: 25 लाख ने भरा है फॉर्म, 6 और 7 सितंबर को होगी परीक्षा, नकल पर होगी सख्‍ती

0
UPSSSC PET Exam: 25 लाख ने भरा है फॉर्म, 6 और 7 सितंबर को होगी परीक्षा, नकल पर होगी सख्‍ती


Last Updated:

UPSSSC PET Exam 2025: उत्‍तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 6 और 7 सितंबर को होगी. प्रदेश के 48 जिलों में 1479 केंद्रों पर ये परीक्षाएं होंगी.

UPSSSC PET Exam: 25 लाख ने भरा है फॉर्म, 6 और 7 सितंबर को होगी परीक्षाUPSSSC PET Exam 2025, UPSSSC PET 2025 exam district: यूपी में पीईटी परीक्षा होनी है.
UPSSSC PET Exam 2025: अगर आप पीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अलर्ट हो जाइए.6 और 7 सितंबर को ये परीक्षा होने वाली है और 48 जिलों के 1479 केंद्रों पर इसका आयोजन होगा. लाखों स्टूडेंट्स के लिए ये मौका है तो चलिए जानते हैं सारी डिटेल्स.ये परीक्षा क्‍यों होती है और इसके लिए कितने लोगों ने अप्‍लाई किया है? कितने पेपर होंगे और क्या-क्या इंतजाम हैं?

UPSSSC PET Exam: ये परीक्षा आखिर क्यों होती है?

पीईटी यानी प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPSSSC PET)उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से ग्रुप सी की सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित की जाती है. ये एक स्क्रीनिंग टेस्ट है जो कैंडिडेट्स को आगे की भर्ती प्रक्रिया जैसे मेन एग्जाम के लिए योग्य बनाता है.इस परीक्षा को पास करने के बाद इसके स्‍कोर के आधार पर लोअर सबऑर्डिनेट,जूनियर असिस्टेंट,लेखपाल और फॉरेस्ट गार्ड जैसे जॉब्स के लिए अप्‍लाई किया जा सकता है.ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस बार इस परीक्षा के जरिए 5,833 पदों के लिए भर्तियां होनी हैं.

UPSSSC PET: कितने लोगों ने अप्लाई किया?

पीईटी यानी प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPSSSC PET) के लिए इस बार कुल 25.31 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्‍ट्रेशन किया है जो कि एक रिकॉर्ड है. हर पाली में करीब 6 लाख स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे. इतनी बड़ी संख्या में अप्लाई करने वालों से साफ है कि युवाओं में सरकारी नौकरी की कितनी चाहत है.

कितने पेपर होंगे?

पीईटी में कुल 2 पेपर होंगे.पहला पेपर 6 सितंबर को और दूसरा 7 सितंबर को आयोजित होगा. दोनों दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा होगी जिसमें 100-100 ऑब्जेक्टिव सवाल होंगे. ये पेपर OMR बेस्ड होंगे और हर सही जवाब के 1 अंक मिलेंगे जबकि गलत जवाब पर 0.25 अंक काटे जाएंगे.

नकल पर सख्ती

परीक्षा को फेयर और नकल-फ्री रखने के लिए डीएम की नजर रहेगी.हर कदम पर निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं. 32,259 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जो लाइव मॉनिटरिंग करेंगे. साथ ही 2,958 सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 1.64 लाख से ज्यादा कर्मचारी तैनात होंगे. इतने इंतजाम से हर स्टूडेंट को बराबर मौका मिलेगा.

पेपर और बिजली का पूरा ध्यान

परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए पेपर के पैकेट अभ्यर्थियों के सामने ही खोले जाएंगे ताकि किसी को शक न हो.साथ ही परीक्षा के दौरान बिजली की दिक्कत न हो इसके लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति का इंतजाम किया गया है. रेलवे और रोडवेज को भी अलर्ट कर दिया गया है ताकि स्टूडेंट्स को आने-जाने में कोई परेशानी न हो.

authorimg

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य…और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य… और पढ़ें

homecareer

UPSSSC PET Exam: 25 लाख ने भरा है फॉर्म, 6 और 7 सितंबर को होगी परीक्षा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *