प्लास्टिक के टिफिन और बर्तन से नहीं हट रही चिकनाई, इन 3 चीजों से करें साफ, मिनटों में हो जाएगा नए जैसा

0
प्लास्टिक के टिफिन और बर्तन से नहीं हट रही चिकनाई, इन 3 चीजों से करें साफ, मिनटों में हो जाएगा नए जैसा


Last Updated:

Plastic Tiffin Cleaning Tips: प्लास्टिक का बर्तन, बाल्टी या टिफिन साफ करने के लिए बेकिंग सोडा, क्लोरीन ब्लीच और विनेगर का उपयोग करें. ये चीजें घर में आसानी से मिल जाती हैं और टिफिन को नए जैसा बना देती हैं.

Plastic Tiffin Cleaning Tips: आमतौर पर घरों में स्टील के बर्तनों के साथ ही प्लास्टिक के बर्तनों का भी इस्तेमाल किया जाता है. अब अधिकतर लोग अपने किचन से लेकर बाथरूम तक में विभिन्न कार्यों में स्टील के बजाय प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं. प्लास्टिक के बर्तन स्टील के बर्तनों की तुलना में बेहद कम दाम में मिल जाते हैं. जिससे यह लोगों की पहली पसंद बने हुए है.

प्लास्टिक के बर्तनों में एक समस्या अधिक रहती है. वह यह है कि यह जल्दी-जल्दी गंदे हो जाते हैं. क्योंकि इन पर साबुन, डिटर्जेंट, पानी के दाग के साथ ही फफूंदी की परत लगना शुरू हो जाती है. जो काफी साफ करने के बाद भी साफ नहीं होती है. ऐसे में हम इन प्लास्टिक के बाल्टी, तशला, घरेलू सामान रखने के डिब्बे को साफ करने के आसान घरेलू उपाय बताने जा रहे है. जिससे आप प्लास्टिक के बर्तनों को आसानी से साफ कर सकते है. आइए गृह विज्ञान के प्रवक्ता से जानते है प्लास्टिक के बर्तनों को आसानी से साफ करने के घरेलू उपाय कौन से हैं?

दरअसल रायबरेली जिले के एसबीवीपी इंटर कॉलेज के गृह विज्ञान के प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह (एमए बीएड लखनऊ विश्वविद्यालय) लोकल 18 से बात करते हुए बताते है कि घरों में इस्तेमाल किए जाने वाले प्लास्टिक के बर्तन जल्दी-जल्दी गंदे हो रहे है. तो उसके लिए बिना किसी खर्च की उनका साफ करने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें.

साफ करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
अरुण कुमार सिंह के मुताबिक घरेलू बर्तन बाल्टी,तसला, प्लास्टिक के डिब्बे को साफ करने के लिए घरेलू उपाय के तौर पर बेकिंग सोडा-सिरका, नींबू- नमक ,टूथपेस्ट और ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह सभी चीज आसानी से आपके घर पर ही उपलब्ध हो जाएगी. इन चीजों का इस्तेमाल कर गंदे से गंदे प्लास्टिक के बर्तन को आसानी से साफ किया जा सकता है. इनमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं. जो यह प्लास्टिक के बर्तनों पर जमी गंदगी को आसानी से दूर कर देते हैं.

authorimg

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 6 साल से ज्यादा का अन…और पढ़ें

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 6 साल से ज्यादा का अन… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

प्लास्टिक के टिफिन और बर्तन से नहीं हट रही चिकनाई, इन 3 चीजों से करें साफ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *