LIVE: लौकी के कोफ्ते खाने से परिवार की बिगड़ी तबीयत, एक की हो गई मौत

0
LIVE: लौकी के कोफ्ते खाने से परिवार की बिगड़ी तबीयत, एक की हो गई मौत


Last Updated:

UP News Live: बुलंदशहर जिले के सिकन्दराबाद क्षेत्र में फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के 6 लोगों की हालत बिगड़ गई, जिसमें से एक शख्स की मौत हो गई. वहीं 2 भाईयों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें गंभीर हालत में सि…और पढ़ें

LIVE: लौकी के कोफ्ते खाने से परिवार की बिगड़ी तबीयत, एक की हो गई मौत
UP News Live: अगर आप भी यूपी की खबरों में दिलचस्पी रखते हैं, तो आपके लिए न्यूज18 इंडिया लेकर आया है यूपी न्यूज की लाइव कॉपी, जहां आपको उत्तर प्रदेश के तमाम राजनीतिक और आपराधिक खबरों का अपडेट मिलेगा. यूपी की तमाम खबरों को पढ़ने के लिए आप हमारे लाइव कॉपी से जुड़े रहें. यहां आपको पल-पल के अपडेट मिलेंगे.

High Court News: हाईकोर्ट के इस आदेश से मेडिकल कॉलेजों को झटका
प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेजों के आरक्षण संबंधी शासनादेश को हाई कोर्ट ने रद्द किया. हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच ने नए सिरे से सीटें भरने का आदेश दिया है. सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि 50 फीसदी आरक्षण सीमा को नहीं लांघ सकते. हाईकोर्ट ने अंबेडकरनगर ,कन्नौज, जालौन, सहारनपुर सरकारी मेडिकल कॉलेज के संबंध में जारी शासनादेशों को रद्द किया है. कोर्ट ने पाया कि उक्त शासनादेशों के जरिए आरक्षित वर्ग के लिए 79 फ़ीसदी से अधिक सीटें सुरक्षित की गई हैं. राज्य सरकार की ओर से कोर्ट से अनुरोध किया गया इन मेडिकल कॉलेजों में सीटें वर्तमान फार्मूले के अनुसार भरी जा चुकी हैं. हालांकि हाईकोर्ट इससे संतुष्ट नहीं हुआ.

Jhansi News: झांसी में बहन को लेने गए भाई पर हमला
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में स्कूल से बहन को लेने गए भाई पर जानलेवा हमला हुआ. रास्ता रोककर दबंग लड़कों ने छात्रा के भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी. पिटाई से गंभीर रूप से भाई घायल हो गया. इस दौरान दुकानदारों ने बचाई भाई की जान. दबंग लड़कों ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर किया अपलोड. मारपीट का वीडियो हुआ वायरल. मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के दमेले स्कूल के पास का है मामला.

Bulandshehar News: लौकी के कोफ्ते खाने से एक की मौत, परिवार की तबीयत खराब
बुलंदशहर जिले के सिकन्दराबाद क्षेत्र में फूड प्वॉइजनिंग से एक ही परिवार के 6 लोगों की हालत बिगड़ गई. वहं एक शख्स की मौत हो गई. जबकि दो भाइयों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें सिकंदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अशोक वर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रात को परिवार लौकी के कोफ्ते खाकर सोया था. इसके बाद सभी को उल्टी-दस्त होने लगा और फिर तबियत बिगड़ने लगी. तीन भाइयों में हर्षित वर्मा की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि लौकी पर कीटनाशक के छिड़काव के चलते यह घटना हुई है.खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया, मामला फूड प्वाइजनिंग का नहीं है. मामले की फॉरेंसिक टीम कर रही है जांच. जांच रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा खुलासा.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

LIVE: लौकी के कोफ्ते खाने से परिवार की बिगड़ी तबीयत, एक की हो गई मौत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *