Vastu tips: अगर आपने भी घर में रखें हैं पुराने कपड़े, तो तुरंत कर कर दें दूर; जान लें क्या होंगे उसके बुरे प्रभाव
Last Updated:
Vastu tips: हर इंसान तरक्की पाने के लिए दिन-रात लगातार मेहनत करते हैं. लेकिन कभी-कभी इंसानों को उसका भाग्य का साथ नहीं देता है. ऐसे में वास्तु दोष के भी कुछ असर हो सकते हैं. अगर आपके भी अलमारी में पुराने और फटे कपड़े हैं, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित कर सकता है, जो आपके लिए दुर्भाग्य का कारण बन सकता है. आगे जानिए…
ज्योतिष शास्त्र में पुराने कपड़ों को शनि और राहु से जोड़ा गया है, जिन घरों में ऐसे वस्त्र अधिक मात्रा में होते हैं, वहां इन ग्रहों का अशुभ प्रभाव देखा जा सकता हैं. इससे जीवन में उन्नति के रास्ते बंद हो सकते है.

अक्सर लोग जब नये कपड़े खरीदते हैं, तो पुराने कपड़े भी अलमारी में वैसे ही छोड़ देते हैं. कई बार महीनों और वर्षों तक वे कपड़े बिना उपयोग के जमा रहते हैं, जो धीरे-धीरे निगेटिव एनर्जी का वजह बन जाते हैं.

कटे-फटे और पुराने कपड़े विशेष रूप से घर की सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करते हैं। इन्हें पहनना तो दूर, केवल अलमारी में रखने से भी घर के वातावरण में नकारात्मकता फैलने लगती है, जो आगे चलकर परिवार के सभी सदस्यों को प्रभावित कर सकती हैं.

ज्योतिषाचार्य राज कुमार पंडित ने कहा कि, “पुराने कपड़ों की वजह से व्यक्ति के जीवन में सफलता बार-बार हाथ से निकल जाती है”. चाहे वह नौकरी, व्यापार या पारिवारिक सुख, हर क्षेत्र में बाधा सामने आने लगती हैं.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, “घर में रखी हुई वस्तुएं शुभ होनी चाहिए. पुराने और अनुपयोगी कपड़े घर में रखकर हम न केवल स्पेस खराब करते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा से भी दूर चले जाते हैं.

कुछ लोगों का विचार होता हैं पुराने कपड़े दान कर देने से पुण्य मिलता है, लेकिन वास्तु शास्त्र कहता है कि फटे और बेकार कपड़े दान नहीं करना चाहिए. इससे जरूरतमंद को लाभ नहीं, बल्कि हानि हो सकती है और आपकी ऊर्जा भी प्रभावित होती है.

यदि आप दान करना ही चाहते हैं, तो केवल अच्छे, साफ और उपयोग में आने योग्य कपड़े ही दें. इससे न केवल दान का पुण्य मिलेगा, बल्कि आप खुद को मानसिक रूप से भी हल्का और सकारात्मक महसूस करेंगे.

यदि आपके अलमारी में भी ऐसे कपड़े हैं जो महीनों से इस्तेमाल में नहीं आए हैं या कटे-फटे हैं, तो उन्हें तुरंत हटा दें. घर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखें, ताकि सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे और जीवन में सफलता कदम चूमती रहे.