School Closed: कल नोएडा-गाजियाबाद में स्कूल बंद, गुरुग्राम में ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
यहां उन राज्यों और जिलों की सूची दी गई है, जहां कल, 3 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे या परीक्षाएं टालनी पड़ गई हैं.
गाजियाबाद, यूपी में स्कूल बंद
गौतमबुद्ध नगर, यूपी
गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के भी जिला मजिस्ट्रेट ने कल, तीन सितंबर को सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं. यह आदेश जिले के सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाओं पर लागू होगा.
पंजाब के कई जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं. इसके मद्देनजर पंजाब सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को तीन सितंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निर्देश दिया है कि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस अवधि में सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे.
गुरुग्राम में ऑनलाइन क्लासेज
जम्मू-कश्मीर में स्कूल बंद
जम्मू-कश्मीर में 10वीं और 11वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने घोषणा की है कि नई तिथियों की सूचना बाद में दी जाएगी. हालाँकि अधिसूचना में कोई विशेष कारण नहीं बताया गया है, लेकिन क्षेत्र में चल रही प्रतिकूल मौसम की स्थिति को संभावित कारण माना जा रहा है.
केरल
केरल के स्कूलों में ओणम की 10 दिन की छुट्टी चल रही है. राज्य के स्कूलों में नियमित कक्षाएं आठ सितंबर से फिर से शुरू होंगी.