किसानों के लिए बंपर कमाई का मौका…बारिश के मौसम में ऐसे करें खेती, बन जाएंगे मालामाल, जानें एक्सपर्ट की सलाह
Last Updated:
Agriculture News: एएमयू की सालेहा जमाल ने बताया कि मानसून में धान, गन्ना, कपास, मक्का की खेती हाई यील्डिंग बीज व फसल बीमा योजना से किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफा दिला सकती है.
जानकारी देते हुए एएमयू के ज्योग्राफी डिपार्टमेंट की एसोसिएट प्रोफेसर सालेहा जमाल ने बताया कि इस मौसम में खरीफ फसल बोई जाती है. जैसे कि धान की खेती हो गई, गन्ने की खेती, कपास की खेती और मक्के की खेती हो गई ये फसलें जो है इस मौसम के लिए बहुत अच्छी हैं, लेकिन इनमें भी कुछ किसान भाइयों को ध्यान देना होगा कि वो नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करें. जैसे कि एचवाइवी सीड, हाई यील्डिंग वैरायटी सीड का, जिससे पैदावार बहुत बढ़ती है. क्लाइमेट रेजिलिएट क्रॉप्स का यूज कर सकते हैं. जैसे कि कभी बारिश कम हुई तो वो क्रॉप्स जो हैं तब भी अच्छी पैदावार देती हैं.
उन्होंने कहा कि वे सारी फसलें जो मैंने आपको बताई, अगर वो इस मौसम में लगाते हैं तो इनकी पैदावार बहुत अच्छी होती है, क्योंकि ये मौसम मानसून का है और इसमें लंबे समय तक नमी रहती है और मैंने जितनी भी फसलों का नाम लिया धान, कपास, गन्ना, मक्का, ये सारी फसल में लंबे समय तक नमी की जरूरत होती है. इसलिए इस मौसम में इनकी पैदावार ज्यादा होती है. इससे कम लागत से किसान बेहतर मुनाफा कमा सकता है.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समेत कई…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समेत कई… और पढ़ें