Business Idea: घर बैठे बनें मालामाल, 1 लाख में शुरू करें ये बिजनेस, मार्केट में हमेशा रहती है डिमांड, नहीं होगा घाटा!
Last Updated:
Business Idea: अगर आप घर बैठे परिवार संग कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आचार-मुरब्बा का उद्योग आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प है. इसमें कम लागत लगती है, सरकार 10 लाख रुपये तक का अनुदान देती है और बाजार में इसकी …और पढ़ें
क्यों है फायदेमंद आचार-मुरब्बा का व्यापार?
जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्ता के अनुसार, आचार और मुरब्बा का व्यापार सबसे बेहतर विकल्प है क्योंकि इसे परिवार मिलकर आसानी से कर सकता है. इससे अच्छा मुनाफा भी कमाया जा सकता है. खास बात यह है कि इस बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए विभाग की ओर से अनुदान भी दिया जा रहा है.
अगर आप आचार-मुरब्बा का उद्योग लगाना चाहते हैं तो सरकार लागत का 35 प्रतिशत, अधिकतम 10 लाख रुपये तक का अनुदान दे रही है. इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कम से कम 1 लाख रुपये होने चाहिए. इसके बाद 9 लाख रुपये बैंक से लोन के रूप में मिल जाएंगे. इसमें से 3.50 लाख रुपये सरकार की ओर से बैंक में जमा होंगे और 5.50 लाख रुपये लाभार्थी को खुद भरने होंगे.
यह भी पढ़ें: 10 हज़ार वाला ये बिजनेस बना देगा अमीर…कुछ ही महीनों में होगी लाखों की कमाई; जानें कैसे?
रजिस्ट्रेशन और जरूरी डॉक्यूमेंट
इस योजना का लाभ पाने के लिए सबसे पहले आपको उद्यान विभाग में रजिस्ट्रेशन कराना होगा. विभाग आपकी फाइल तैयार करके बैंक को भेजेगा और बैंक की ओर से अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, जीपीएस लोकेशन और कमर्शियल भूमि का प्रमाण होना जरूरी है.
किसानों को भी मिलेगा फायदा
आचार-मुरब्बा का उद्योग केवल उद्यमी के लिए ही नहीं बल्कि किसानों के लिए भी फायदेमंद है. इस उद्योग के तहत गाजर, चुकंदर, मूली जैसी सब्जियों और विभिन्न फलों से आचार-मुरब्बा तैयार किया जाएगा, जो सीधे किसानों से खरीदे जाएंगे. इससे किसानों की फसल का अच्छा दाम मिलेगा और उद्यमी को कच्चा माल आसानी से उपलब्ध होगा. ऐसे में दोनों पक्षों को फायदा होगा और कम लागत में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकेगा.

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.
पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.