इंस्टाग्राम से मिला 10 साल पहले खोया बेटा, देख फफक पड़ी बूढ़ी मां, पुलिस वालों के भी निकल आए आंसू
Last Updated:
दिन के बाद दिन फिर महीने और फिर साल बीतते जा रहे थे. परिवार ने तो बेटे के मिलने की उम्मीद ही खो दी थी. बस, एक मां थी जो हर दिन अकेले में बैठकर सुबकती थी. फिर वो दिन भी आया जब पुलिस ने अचानक फोन किया और कहा कि ह…और पढ़ें
वीडियो देखकर हुई पहचान
3 सितंबर को मुंबई में एक युवक इंस्टाग्राम देख रहा था. तभी उसकी नजर एक वीडियो पर पड़ी, जिसमें एक कमजोर और चुपचाप बैठा शख्स दिखाई दिया. उसे चेहरा कुछ पहचान सा लगा. उसने तुरंत देवरिया में अपने परिवार से संपर्क किया और बताया कि वीडियो में दिख रहा शख्स उसका चाचा मोहम्मद सलीम हो सकता है, जो सालों से लापता थे. परिवार ने वीडियो कॉल पर पुष्टि की और यह खबर सुनकर 77 वर्षीय मां की आंखों से आंसू छलक पड़े.
पुलिसकर्मी की बढ़िया पहल
असल में, 23 अगस्त को हेड कांस्टेबल अश्वनी मलिक ड्यूटी से लौटते समय सड़क किनारे अकेले बैठे सलीम से मिले थे. उनकी हालत देखकर मलिक अपने साथी मोहम्मद सलमान और काशिफ के साथ मिलकर उन्हें अपने क्वार्टर ले आए. वहां उन्होंने उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. यह उनकी पांचवीं ऐसी पोस्ट साबित हुई जिसने किसी लापता व्यक्ति को परिवार से मिलवाया.
नई मिसाल पेश की
अश्वनी मलिक की इस पहल ने एक बार फिर दिखा दिया कि सोशल मीडिया सही दिशा में इस्तेमाल हो तो जिंदगी बदल सकती है. उनकी पोस्ट से अब तक पांच परिवार अपने बिछड़े अपनों से मिल चुके हैं.