30 सितंबर तक करवा लें ये काम, नहीं तो बंद हो जाएगा आपका राशन कार्ड
Last Updated:
Azamgarh news: सरकार की तरफ से दिए जा रहे हैं मुफ्त राशन योजना का लाभ उठाने के लिए ई केवाईसी करना अनिवार्य होगा. ई केवाईसी के माध्यम से लाभार्थियों को खुद का सत्यापन करना होगा.
आजमगढ़: अगर आप सरकार की मुफ्त राशन योजना का लाभ लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद आवश्यक हो सकती है. दरअसल, जिला प्रशासन की तरफ से मुफ्त राशन वितरण में नया बदलाव किया गया है जिसके तहत 30 सितंबर तक केवाईसी (KYC) करना अनिवार्य होगा. इसके अलावा ऐसे लोग जो लंबे समय से विदेश में रह रहे हैं और वह मुफ्त राशन योजना का भी लाभ उठा रहे हैं, तो उन्हें भी इस योजना के लाभ से वंचित किया जाएगा. 30 सितंबर तक ई–केवाईसी नहीं करने की स्थिति में मुफ्त राशन की योजना का लाभ नहीं मिलेगा और इस योजना से नाम भी हटाया जा सकता है.
30 सितंबर तक करना होगा ई–केवाईसी
दर्शन मुफ्त खाद्यान्न योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा जारी आदेश के क्रम में इस योजना का लाभ ले रहे लाभार्थियों को ई केवाईसी करना अनिवार्य होगा. 30 सितंबर तक जिनकी ई केवाईसी नहीं होगी उनका नाम राशन कार्ड से काट दिया जाएगा. ई केवाईसी के माध्यम से योजना का लाभ ले रहे लाभार्थियों की पहचान की जा सकेगी. इसके अलावा गांव से बाहर विदेशों में रह रहे लोगों की पहचान भी हो सकेगी, माहुल समेत आसपास के गांव में कई परिवार ऐसे भी हैं जिनके मुखिया या बच्चे विदेश में रह रहे हैं फिर भी पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड बनवाकर नियमों के विपरीत सरकारी राशन की दुकान से फ्री में खाद्यान्न प्राप्त कर रहे हैं.
मोबाइल के माध्यम से कर सकते हैं ई–केवाईसी
उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के नियमों के अनुसार जिस परिवार का कोई सदस्य या बच्चा विदेश में रहता है, तो उनको पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड नहीं दिया जा सकता. ऐसे में इस योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिल सके इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से ई–केवाईसी करना अनिवार्य किया गया है, यह प्रक्रिया आप घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से भी कर सकते हैं.
MERA eKYC और FaceRD ऐप डाउनलोड करना होगा
इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में MERA eKYC और FaceRD ऐप डाउनलोड करना होगा. ई–केवाईसी करने के लिए सबसे पहले आपको आधार नंबर से ओटीपी वेरीफाई करनी होगी. इसके बाद ऐप में सारी जानकारियां सही तरह से चेक करके वेरीफाई करना होगा, इसके बाद फेस ई केवाईसी के ऑप्शन पर क्लिक कर सत्यापन करना होगा, इस तरह आपकी ई–केवाईसी पूरी होगी. महेश के लिए आप चाहे तो जन सेवा केंद्र के माध्यम से भी अपनी ई केवाईसी कर सकते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।