बनारस का ये 5 फेमस फूड… बॉलीवुड स्टार भी इसके फैन, आप भी जरूर चखें स्वाद!

0
बनारस का ये 5 फेमस फूड… बॉलीवुड स्टार भी इसके फैन, आप भी जरूर चखें स्वाद!


Last Updated:

Varanasi Top Five Famous Food: वाराणसी इन दिनों बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट बनकर भारत के मैप पर छाया हुआ है. यहां के खूबसूरत घाट और काशी विश्वनाथ का अद्भुत धाम पूरे दुनिया में फेमस हैं. यही देखने लोग यहां आते हैं. वाराणसी इन चीज़ों के अलावा अपने कुछ खास जायकों के लिए भी दुनियाभर में फेमस है. इन जायकों के फैन बॉलीवुड के ऐक्टर भी हैं. आइए जानते है इनकी खासियत..

बनारस के फेमस जायकों की बात करें तो सबसे पहला नाम यहां की गरमा गरम पूरी-कचौरी का आता है. सुबह सवेरे बनारस की गलियों और चौक-चौराहों पर आप इस लाजवाब स्वाद को चख सकते हैं. पूरी में हींग की खुशबू और सब्जी में मसालों का स्वाद आपको इसका दीवाना बना देगा. 

बनारसी ठंडाई

ठंडाई भी बनारस के फेमस जायकों में से एक है. इसे दूध, मलाई, ड्राईफ्रूट्स और केसर से तैयार किया जाता है. इसका स्वाद काफी लाजवाब होता है. बनारस में ठंडाई के साथ कुछ लोग भांग का सेवन भी करते हैं. वाराणसी के चौक और गोदौलिया क्षेत्र में इसकी कई पुरानी दुकानें हैं. 

बनारसी कचौड़ी

बनारस की छोटी कचौड़ी का स्वाद भी बेहद लाजवाब है. इसे चने के साथ परोसा जाता है. खट्टी-मीठी चटनी इस जायके के स्वाद को और भी लाजवाब कर देती है. इसे सुबह और शाम के नाश्ते के तौर पर लोग खाते हैं. बॉलीवुड के कई ऐक्टर भी इसका स्वाद चख चुके हैं. 

बनारसी टमाटर चाट

बनारस के फेमस जायकों की बात हो तो बनारसी टमाटर चाट का नाम जरूर जुबान पर आता है. अपने चटपटे स्वाद के कारण यह बनारसी फूड काफी फेमस है. वाराणसी के गोदौलिया और लक्सा क्षेत्र में इसकी फेमस दुकानें हैं. इसका स्वाद जुबां पर लगने के बाद इसे भूल पाना आसान नहीं होता है. 

बनारसी पान

बनारस के बनारसी पान की चर्चा भी हर तरफ होती है. इस पान को चखने के बाद आप भी सब कुछ भूल जाएंगे. वैसे तो पान देशभर में मिलता है, लेकिन जिस अंदाज में बनारसी पान को परोसा जाता है, वह इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बनारस का ये 5 फेमस फूड… बॉलीवुड स्टार भी इसके फैन, आप भी जरूर चखें स्वाद!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *