भंडारा दिखा नहीं की पहुंच गए खाने, कासगंज में 300 लोगों के साथ जो हुआ, आपको सोचने पर मजबूर कर देगा…

0
भंडारा दिखा नहीं की पहुंच गए खाने, कासगंज में 300 लोगों के साथ जो हुआ, आपको सोचने पर मजबूर कर देगा…


Last Updated:

Shocking News: मामला कासगंज के सिढपुरा विकास खंड क्षेत्र के कायमपुर में एक साथ करीब 300 लोगों की तबीयत बिगड़ गई. यहां हनुमान मंदिर पर गांव वालों की मदद से से कथा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया था.

फूड प्वाइजनिंग
कासगंज: यूपी के कासगंज से एक बड़ी सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां भंडारे का बचा हुआ खाने से 100, 200 नहीं बल्कि 300 लोगों की हालत गंभीर हो गई. करीब 80 लोगों को दूसरे अस्पताल भेजा गया, जबकि 200 का गांव में ही इलाज जा रहा है. आइए जानते हैं पूरा मामला…

मामला कासगंज के सिढपुरा विकास खंड क्षेत्र के कायमपुर में एक साथ करीब 300 लोगों की तबीयत बिगड़ गई. यहां हनुमान मंदिर पर गांव वालों की मदद से से कथा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया था. शनिवार को कथा के समापन के बाद रविवार को भंडारा हुआ. भंडारे में करीब 5 हजार लोगों ने खाना खाया. सब भंडारा खाकर अपने अपने घर चले गए. दूसरे दिन सोमवार को जब पता चला कि भंडारे का खाना बच गया है तो गांव वाले खाने पहुंच गए. जैसे ही भंडारे का बचा हुआ खाना खाया तो 300 से ज्यादा लोगों की तबियत खराब हो गई. फिर क्या था कोई उल्टी, तो कोई चक्कर खाते दिखा. आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इसके बाद जिन लोगों की तबीयत बिगड़ी उन्हें सिढपुरा, अमांपुर, कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया. इसके साथ ही कई लोगों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भी भर्ती कराया. दो दर्जन गांव वालों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. मामले की जानकारी मिलने पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम भी मौके पर पहुंची और खाने के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे. रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि आखिरकार गांव वालों की तबीयत खाना खाने से क्यों बिगड़ी.

80 लोगों को सिढपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया. इसके अलावा, 200 से अधिक ग्रामीणों का गांव में ही इलाज किया जा रहा है. वहीं कुछ को कासगंज के जिला अस्पताल और गंजडुंडवाला के स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है.

गौरतलब है, हाल ही में मध्य प्रदेश के शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र के मोहराई गांव से एक ऐसा मामला सामने आया था, जब भंडारे का हलवा खाने से 250 लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

भंडारा दिखा नहीं की पहुंच गए खाने, कासगंज में 300 लोगों के साथ जो हुआ…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *