Live: कांवड़ियों से भरी पिकअप बीच सड़क पर पलटी, कासगंज में दो की मौत
कांवड़ यात्रा 2026: सावन महीने का आज दूसरा सोमवार है, जिसके कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए पहुंच रहे हैं. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा में आज भारी तादाद में शिवभक्त जल लेकर रवाना हो गए हैं. कई जगहों पर रुटों का भी डायवर्जन किया गया है. साथ ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है. यहां पढ़ें कांवड़ यात्रा और यूपी न्यूज के पल-पल के अपडेट्स…
हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, बागपत सांसद राजकुमार सांगवान ने बढ़ाया शिवभक्तों का जोश
बागपत में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों का उत्साह देखने लायक रहा. रालोद सांसद राजकुमार सांगवान ने हेलीकॉप्टर से पूरा महादेव मंदिर और कांवड़ मार्गों पर पुष्पवर्षा की. आसमान से फूल बरसते देख कांवड़ियों का जोश और बढ़ गया. पूरा मंदिर परिसर ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा.
Kanwar Yatra News: प्रतापगढ़ में कांवड़ियों से भरी पिकअप पलटी
प्रतापगढ़ जिले में कांवड़ियों से भरी पिकअप पलटी. हादसे में पिकअप सवार 10 कांवड़िया घायल. सीएचसी लालगंज में कराया गया भर्ती. दो कांवड़ियों की हालत गंभीर. ओवरटेक करने के बाद बेकाबू होकर पलटी पिकअप. कुंडा से घुईसरनाथ धाम बाबा का जलाभिषेक करने आए थे कांवड़िए. लालगंज कोतवाली के डभियार गांव के पास हुआ हादसा.
Kasganj News: कासगंज में दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत
कासगंज जिले में तेज रफ्तार का कहर. तेज रफ्तार बाइक ईको कार से टकराई. हादसे में दो कावड़ियों की दर्दनाक मौत. वहीं एक कावड़िया हुआ घायल. घायल कावड़िए को जिला अस्पताल में कराया भर्ती. एक ही बाइक पर सवार थे तीनों कावड़िए. सामने से आ रही दूसरे कांवड़ियों की इको कार से सामने से टकराई बाइक. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी. जनपद आगरा के रहने वाले हैं दोनों मृतक कावड़िए. आगरा से करीब 30 कावड़ियों का ग्रुप डाक कावड़ लेने सोरों जी जा रहा था. कावड़ियों के ग्रुप में करीब 12 बाइक और एक डीजे लगी हुई मैक्स पिकअप थी शामिल. पुलिस ने दोनों कावड़ियों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. कोतवाली सोरों क्षेत्र के काली नदी के पुल की घटना.
Kanwar Yatra News Live: फर्रुखाबाद में दो कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत
फर्रुखाबाद जिले में गंगा जल भरकर जा रहे 2 कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत. सामने से आ रही तेज रफ्तार अपाचे बाइक ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी. बाइक की टक्कर लगते ही कांवड़िए गिर गए. तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों के शवों को जिला अस्पताल लोहिया भेजा गया. दोनों कांवड़िए मैनपुरी के दन्नाहार थाने के गांव जगपुरा के थे निवासी. कोतवाली मोहम्दाबाद के हवाई पट्टी सकबाई की घटना.
Kanwar Yatra News Live: ऋषिकेश के नीलकंठ मंदिर में कांवड़ियों का सैलाब
कांवड़ यात्रा का अंतिम चरण डाक कांवड़ के रूप में शुरू हो गया है. भीड़ का सैलाब अब अंतिम चरण में है. सावन की शिवरात्रि 11 अगस्त 2026 को मनाई जा रही है, जिसके चलते नीलकंठ महादेव में शिवभक्तों की भारी भीड़ है. बीते रविवार से साढ़े पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने नीलकंठ महादेव पर जलाभिषेक कर अपने गांव के शिवालयों के लिए लौटना शुरू कर दिया, जिससे शिवरात्रि के दिन जलाभिषेक किया जा सके.
Kanwar Yatra News Live: कांवड़ यात्रा में नमो भारत ट्रेन बनी आशीर्वाद
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर के कई मुख्य मार्गों को आमजन के लिए बंद कर दिया गया है. सड़कों पर यातायात का आवागमन बाधित होने से सड़क यात्रा अत्यंत चुनौतीपूर्ण एवं अप्रत्याशित हो गई है. ऐसे में अपनी तेज़, विश्वसनीय और समयबद्ध यात्रा के साथ नमो भारत इस क्षेत्र के लिए वरदान साबित हो रही है और कॉरिडोर पर लगातार बढ़ रही यात्री संख्या इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है. गाज़ियाबाद नमो भारत स्टेशन पर यात्री संख्या में 50 प्रतिशत से अधिक तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है, और औसतन 15 से 20 हज़ार यात्री दैनिक रूप से यहाँ से यात्रा कर रहे हैं. वहीं, इस क्षेत्र के अन्य स्टेशनों पर भी यात्री संख्या में काफ़ी वृद्धि हुई है. मुरादनगर और गुलधर स्टेशनो पर भी यात्री संख्या में समान वृद्धि देखी जा रही है, वहीं मोदीनगर स्थित नमो भारत स्टेशनों पर भी लगभग 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मेरठ में कई मेट्रो स्टेशनों जैसे ब्रम्हपुरी, मेरठ सेंट्रल और मेरठ नॉर्थ पर भी यात्रियों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है. गाज़ियाबाद, आनंद विहार और बेगमपुल नमो भारत स्टेशन इस दौरान कॉरिडोर के व्यस्ततम स्टेशनों के रूप में बने हुए हैं.
Shahjahanpur Kanwar Yatra: शाहजहांपुर में कांवड़ यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करते दिखे पुलिसकर्मी
शाहजहांपुर में पुलिसकर्मी कांवड़ यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करते दिखे. SHO समेत पुलिसकर्मी आवारा गोवंश को सड़कों से हटते दिखे. आवारा गोवंश को कांवर मार्ग से हटते का वीडियो सामने आया. थाना पुवाया इलाके का वीडियो बताया जा रहा है.
Kanwar Yatra News: बूढ़ेश्वर नाथ शिव मंदिर में दुकान में लगी आग
बहराइच जिले में गैस पाइप फटने से बूढ़ेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण की दुकान के लगी आग. आग में एक महिला समेत तीन लोग मामूली रूप से झुलसे. स्थानीय पुलिस ने आनन फानन में घायलों को अपने गाड़ी में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया. देर रात में बूढ़ेश्वर नाथ शिव मंदिर प्रांगण में हुआ हादसा. खैरीघाट थाना क्षेत्र का मामला.
Kanwar Yatra 2026: अयोध्या में सावन के दूसरे सोमवार पर उमड़ा सैलाब
रामनगरी अयोध्या में सावन के दूसरे सोमवार पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. सुबह से ही अयोध्या के घाटों से लेकर शिवालयों तक हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं. श्रद्धालु सरयू में आस्था की डुबकी लगाने के बाद सिद्ध पीठ नागेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं. कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं.
Kanwar Yatra News Live: कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हो सकती है मुश्किल
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अगले दो दिनों तक अनिश्चितता का सामना करना पड़ सकता है. क्योंकि पुलिस डाक कांवड़ की आवाजाही के आधार पर मेरठ-यूपी गेट वाले हिस्से को खोलने या बंद करने का फ़ैसला करेगी. हालांकि, एक्सप्रेसवे का दिल्ली वाला हिस्सा खुला रहेगा. पुलिस ने रविवार शाम घोषणा की कि मेरठ-यूपी गेट वाले हिस्से को तब खोला जाएगा, जब तीर्थयात्रियों की संख्या कम होगी. लेकिन भीड़ बढ़ने पर इसे तुरंत बंद कर दिया जाएगा. 11 अगस्त तक लागू रहने वाली इस व्यवस्था के कारण, जब भी एक्सप्रेसवे बंद रहेगा, ट्रैफ़िक के संकरी अंदरूनी सड़कों पर जाने की संभावना है. चिल्ला बॉर्डर और नोएडा एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले रास्तों पर भी दबाव बढ़ने की आशंका है.
Kanwar Yatra News: प्रतापगढ़ में सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा बेलखरनाथ के मंदिर में भक्तों का तांता
प्रतापगढ़ में सावन के दूसरे सोमवार पर उमड़ी बाबा के भक्तों की भारी भीड़. सुबह 4 बजे से शिव भक्त बाबा का कर रहे जलाभिषेक दर्शन पूजन. बाबा बेलखरनाथ को भक्त बेलपत्र, फल-फूल और जल अर्पित कर रहे है. बाबा बेलखरनाथ के जलाभिषेक से भक्तों की सभी मनोकामना होती है पूरी. प्रयागराज से गंगा जल लेकर लगातार बेलखरनाथ धाम पहुंच रहे कांवड़िये. कांवड़िये भी भारी संख्या में बाबा का जलाभिषेक करते हुए दर्शन पूजन कर रहे हैं. कांवड़िये बोल बम के जयकारे के साथ उनके अंदर भारी उत्साह है. सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए है. प्रमुख चौराहों और शिवालयों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है.
Kanwar Yatra News Live: बाराबंकी के लोधेश्वर धाम में भक्तों का सैलाब
सावन के दूसरा सोमवार के मौके पर लोधेश्वर धाम में रात से लगी लंबी कतार. भक्तों ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक. शिवभक्तों के लिए जिला प्रशासन ने लगाया कैंप. मेडिकल और खाद्य सामग्री की व्यवस्था.
Kanwar Yatra Baba Vishwanath: सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए लंबी कतार
सावन का दूसरा सोमवार आज. बाबा विश्वनाथ में आस्था की लंबी कतारें. सावन के दूसरे सोमवार को हुई भव्य मंगला आरती. मंगला आरती के बाद से लगातार दर्शन जारी. शिव भक्तों पर मंदिर प्रशासन ने की पुष्प वर्षा.
Kanwar Yatra 2026 Live: सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा विश्वनाथ की खास पूजा
सावन के पवित्र महीने के दूसरे सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान विश्वेश्वर की ‘मंगला आरती की गई. बाबा को जल चढ़ाने के लिए भारी संख्या में कांवड़ियों और आम श्रद्धलाुओं की लंबी कतार लगी हुई है.
Kanwar Yatra News: बारहवफात के जुलूस पर भी पुष्प वर्षा करें सीएम योगी- मोहम्मद शरीफ कुरैशी
मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा की गई पुष्प वर्षा के बाद अब मुस्लिम समाज की तरफ से अनोखी मांग सीएम योगी आदित्यनाथ से की जा रही है. ऑल इंडिया जमीतुल कुरैशी के उपाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ कुरैशी ने एक वीडियो जारी करके बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की. इसी तरीके से आगामी 26 अगस्त को बारहवफात के त्यौहार पर निकलने वाले जुलूसों पर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुष्प वर्षा करें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है, सबका साथ सबका विकास, इसी नारे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ बारहवफात के जुलूसों पर भी पुष्प वर्षा करें, जिससे कि हिंदू और मुस्लिमों के बीच भाईचारा बना रहे.
Kanwar Yatra News Live: आगरा में पूरी रात चली शिव परिक्रमा
सावन के दूसरे सोमवार के खास मौके पर आगरा में पूरी रात चली शिव परिक्रमा. हाथों में घंटी और जुबान पर बम बम भोले बोलते हुए सड़कों पर निकले श्रद्धालु. शिव भक्तों के लिए पुलिस ने किया रूट डायवर्ट. परिक्रमा मार्ग पर जागर जगह भक्तों के लिए लगाए गए भंडारे. आगरा के चार मंदिरों की भक्तों ने की परिक्रमा. सुरक्षा के लिहाज से मुस्तैद रही पुलिस. डीसीपी सहित तमाम अधिकारी रातों में सड़कों पर दिए दिखाई.