UPSSSC PET उत्तर कुंजी में गलत लग रहा है कोई जवाब? यहां करें शिकायत, 19 लाख अभ्यर्थियों को मिला मौका
Last Updated:
UPSSSC PET 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पीईटी परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है. यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का लिंक upsssc.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है.
UPSSSC PET 2025: आपत्तियों के आधार पर फाइनल आंसर की तैयार होगीयूपीएसएसएससी पीईटी आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?
- UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें.
- वेबसाइट के होमपेज पर “Answer Key / उत्तर-कुंजी” सेक्शन सर्च करें.
- परीक्षा की तारीख (6 या 7 सितंबर) और अपनी शिफ्ट का PDF लिंक चुनें. हर शिफ्ट के लिए अलग-अलग पीडीएफ मिलेंगे.
- यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की PDF डाउनलोड करें. आपने जो पेपर हल किया है, उसका मिलान आंसर की में दिए गए जवाबों से करें. इससे अनुमानित रिजल्ट का अंदाजा लगा सकते हैं.
यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की 2025 पर आपत्ति कैसे दर्ज करवाएं?
यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की 2025 पर आपत्तियां दर्ज करने की विंडो 11 से 17 सितंबर 2025 के बीच एक्टिव रहेगी. इस अवधि के बाद आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी. हर प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए निश्चित शुल्क जमा करना होगा, जो करीब 100 रुपये प्रति प्रश्न है. आपत्ति दाखिल करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन करना होगा (रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य डिटेल्स मान्य होंगे). आपत्ति में यह बताना होगा कि किस प्रश्न या उत्तर में गलती है और प्रमाण देना होगा कि उत्तर कुंजी में प्रस्तावित उत्तर सही नहीं है.
UPSSSC PET Result 2025: यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट कब आएगा?
About the Author

Having an experience of more than 10 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle (health, beauty, fashion, travel, astrology, numerology), entertainment and career. She has covered…और पढ़ें
Having an experience of more than 10 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle (health, beauty, fashion, travel, astrology, numerology), entertainment and career. She has covered… और पढ़ें