Jaunpur News : AI रिपोर्ट ने किया खुलासा… जौनपुर में 9.5 लाख फर्जी मतदाता? अब बीएलओ करेंगे ये काम
गौरलब है कि जिले में कुल 1,734 ग्राम पंचायतें हैं, जहां 36,19,957 मतदाता पंजीकृत हैं. इसमें 18,88,535 पुरुष और 17,31,422 महिला मतदाता शामिल हैं. सत्यापन के लिए 1,954 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) नियुक्त किए गए हैं, जो गांव-गांव जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं.
निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बीएलओ को प्रत्येक मतदाता का आधार कार्ड देखना होगा और उसके अंतिम चार अंक फार्म में दर्ज करने होंगे. यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए है कि एक ही व्यक्ति के नाम कई स्थानों पर दर्ज न हों. जांच के बाद सूची संबंधित एसडीएम को भेजी जाएगी, जो विस्तृत रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपेंगे.
ब्लॉकवार मतदाता आंकड़े:
शाहगंज ब्लॉक: 2,67,720 मतदाता (पुरुष 1,41,320; महिला 1,26,400)
खुटहन ब्लॉक: 2,01,151 मतदाता (पुरुष 1,05,202; महिला 95,949)
मछलीशहर ब्लॉक: 2,00,207 मतदाता (पुरुष 1,04,203; महिला 96,004)
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 19 अगस्त से 29 सितंबर तक नामावली का वृहद पुनरीक्षण और संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है. सभी बीएलओ को मतदाताओं से मिलकर उनके आधार कार्ड के अंतिम चार अंक दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं.
डुप्लीकेट वोटर की पहचान
मतदाता सूची की शुद्धता से पंचायत चुनाव में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहती है. एक ही मतदाता का नाम कई जगह दर्ज होने पर चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है. इसी कारण एआई तकनीक से डुप्लीकेट नामों की पहचान कर उन्हें घर-घर जाकर सत्यापित किया जा रहा है.