UP Live News: हर लड़की मेरी मां बहन…, कानपुर पुलिस ने वायरल किया वीडियो, स्वामी रामभद्राचार्य बोले- इस्लाम में महिलाओं की दुर्गति

0
UP Live News: हर लड़की मेरी मां बहन…, कानपुर पुलिस ने वायरल किया वीडियो, स्वामी रामभद्राचार्य बोले- इस्लाम में महिलाओं की दुर्गति


Last Updated:

UP Hindi News Live: अगर आप उत्तर प्रदेश की क्राइम, पॉलिटिक्स या अन्य खबरों को पढ़ने में रुचि रखते हैं, तो ठहरिए आपके लिए न्यूज 18 हिंदी बिल्कुल सही जगह है. यहां आपको यूपी की तमाम घटनाओं से जुड़े अपडेट लगातार मिलते रहेंगे तो इसलिए आप हमारे इस लाइव कॉपी के साथ जुड़े रहिए…

UP Today Live: यूपी के मेरठ में रामकथा के दौरान स्वामी रामभद्राचार्य का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा इस्लाम में महिलाओं की दुर्गति हो रही है. यहां महिलाओं के लिए यूज एंड थ्रो का कॉन्सेप्ट है. महिला से 25 बच्चे पैदा करना और बुढ़ापे में तलाक कहकर छोड़ देना केवल इस्लाम में ही है. रामभद्राचार्य ने कहा कि सभी हिंदू मदरसे और कॉन्वेंट से परहेज करें. स्वामी रामभद्राचार्य का बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस समय रामभद्राचार्य चर्चा में हैं उन्होंने वेस्ट यूपी को मिनी पाकिस्तान बताया है.

Muradabad News: यूपी पुलिस का खौफ! वकीलों के साथ हत्यारोपी पहुंचा SSP ऑफिस

यूपी के मुरादाबाद में हत्यारोपी को योगी पुलिस का डर सता रहा है. वकीलों के साथ हत्यारोपी लक्की यादव SSP ऑफिस पहुंचा. SSP ऑफिस पहुंचकर हत्यारोपी ने सरेंडर किया. हिन्दू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष और हिस्ट्रीशीटर कमल चौहान की हत्या का आरोपी है. थाना कटघर क्षेत्र में 7 अगस्त को कमल चौहान की गोली मारकर हत्या हुई थी. 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था. हत्या का मुख्य आरोपी सनी दिवाकर मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है.

Sonbhadra News: कुएं में मिला महिला का शव, पुलिस हैरान
यूपी के सोनभद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का कुएं में शव उतराता मिला. सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया. मृतिका का शिनाख्त रामपतिया उम्र 55 वर्ष पत्नी रामशरण गौड के रूप में हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मनबसा गांव का मामला बताया जा रहा है.

Kanpur News: छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां किदवई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कूल जा रही कक्षा 11 की छात्रा के साथ शोहदे नामक एक युवक ने अभद्रता की. इतना ही नहीं छात्रा को थप्पड़ मारने की भी बात सामने आई है. जिसके बाद पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया हैं. गिरफ्तारी की सूचना पर अभियुक्त ने गले में तख्ती टांगकर कहा कि मुझे माफ कर दीजिए आज से हर लड़की को अपनी मां बहन समझूंगा.

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

Live: हर लड़की मेरी मां बहन…, कानपुर पुलिस ने वायरल किया वीडियो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *