25 सितंबर से DDU से होकर दौड़ेगी एक और अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें डिटेल्स!
वहीं, पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर फारबिसगंज-पूर्णिया-कटिहार-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर-पेरम्बूर-काटापाड़ी के रास्ते जोगबनी और ईरोड के मध्य अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है, जिसका शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितम्बर, 2025 सोमवार को 06602 जोगबनी-ईरोड अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर किया है.
दरअसल, यह गैर-वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन है, जिसमें मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक सफर के लिए एयर स्प्रिंग बॉडी, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, स्वच्छ दिव्यांगजन-अनुकूल प्रसाधन, सेफ्टी के लिए फायर डिटेक्शन, टॉक-बैक यूनिट, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था सहित उन्नत यात्रा सुविधाएं उपलब्ध हैं. गाडी सं. 16601/16602 ईराड-जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन ईरोड से दिनांक 25.09.2025 से तथा जोगबनी से दिनांक 28.09.2025 से प्रारंभ किया जा रहा है. यह ट्रेन ईरोड से प्रत्येक गुरुवार तथा जोगबनी से प्रत्येक रविवार परिचालित की जायेगी.
दिनांक 25.09.2025 से प्रत्येक गुरुवार को गाड़ी सं. 16601 ईरोड-जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस ईरोड से 08.10 बजे खुलकर 11.55 बजे काटपाडी, 13.45 बजे पेराम्बूर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए शनिवार को 05.35 बजे डीडीयू, 09.30 बजे पाटलिपुत्र, 10.25 बजे हाजीपुर, 12.10 बजे बरौनी, 16.05 बजे कटिहार, 16.40 बजे पूर्णिया, 17.13 बजे अररिया कोर्ट, 17.50 बजे फारबिसगंज रूकते हुए 19.00 बजे जोगबनी पहुंचेगी.
दिनांक 28.09.2025 से प्रत्येक रविवार को गाड़ी सं. 16602 जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस जोगबनी से 15.15 बजे खुलकर 15.33 बजे फारबिसगंज, 16.03 बजे अररिया कोर्ट, 16.35 बजे पूर्णिया, 17.40 बजे कटिहार, 21.30 बजे बरौनी, 23.45 बजे हाजीपुर, सोमवार को 00.50 बजे पाटलिपुत्र, 05.15 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए बुधवार को 07.20 बजे ईरोड पहुंचेगी.