Disha Patani Case: दिशा पाटनी केस में एनकाउंटर के बाद दो और शूटर पकड़े, पुलिस ने पकड़ा, कस्‍टडी में हो रही पूछताछ

0
Disha Patani Case: दिशा पाटनी केस में एनकाउंटर के बाद दो और शूटर पकड़े, पुलिस ने पकड़ा, कस्‍टडी में हो रही पूछताछ


Last Updated:

Disha Patani Case Update : सूत्रों के मुताबिक, दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में दिल्ली की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने 2 शूटरों को गिरफ्तार किया गया.

दिशा पाटनी केस में दो और शूटर हुए अरेस्‍ट…
नई दिल्‍ली/लखनऊ : दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में दो बदमाशों के एनकाउंटर के बाद एक और बड़ा अपडेट है. इस केस में फरार चल रहे दो और आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. दोनों के सिर एक एक लाख रुपये का इनाम था. बता दें कि इस केस में पुलिस ने हरियाणा के रविंद्र और अरुण को एनकाउंटर में मार गिराया था. यूपी एसटीएफ, दिल्‍ली और हरियाणा पुलिस के ज्‍वॉइंट ऑपरेशन में दोनों को ढेर किया गया.

सूत्रों के मुताबिक, दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में दिल्ली की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने 2 शूटरों को डिटेन किया गया. दोनों को दिल्ली से हिरासत में लिया गया. दोनों नाबालिग बताए जा रहे हैं. ये दोनों पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते हुए फुटेज में नजर आए थे. दोनों को कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है.
इससे पहले गाजियाबाद पुलिस ने बुधवार को दिशा पाटनी के घर के बाहर हुई गोलीबारी में शामिल दो शूटरों रविंद्र और अरुण को मुठभेड़ में मार गिराया था. वे गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी के पास गोलीबारी में घायल हो गए थे. मुठभेड़ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यह एनकाउंटर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, यूपी एसटीएफ और हरियाणा एसटीएफ ने एक ज्‍वॉइंट ऑपरेशन के तहत किया. ये दोनों रोहित गोदारा-गोल्‍डी बराड़ गैंग के एक्टिव मेंबर थे.

आरोपियों के एनकाउंटर के बाद दिशा के पिता जगदीश पाटनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की. उन्होंने मुख्यमंत्री आभार व्यक्त किया और राज्य सरकार की सराहना की. रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि मैं अपनी और अपने परिवार की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करता हूं. जैसा कि उन्होंने मुझे आश्वासन दिया था, उन्होंने अपराधियों को ढूंढ निकाला और कड़ी कार्रवाई की. बरेली पुलिस ने यह वीडियो शेयर किया है.
अपने संदेश में जगदीश पाटनी ने आगे कहा, “मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और उन्हें धन्यवाद दिया, क्योंकि उनके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस भयमुक्त समाज की परिकल्पना को पूरी तरह साकार कर रही है.”

बता दें कि अभिनेत्री के घर के बाहर गोलीबारी 12 सितंबर को सुबह करीब 3.45 बजे हुई थी. मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावरों ने उस आवास पर लगभग 8-10 राउंड फायरिंग की, जहां पाटनी के पिता और रिटायर्ड सीओ जगदीश पटानी, उनकी मां और उनकी बहन खुशबू पाटनी रहती थीं. इस घटना का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल खुलासे और कार्रवाई के निर्देश दिए थे.

About the Author

authorimg

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

दिशा पाटनी केस में एनकाउंटर के बाद दो और शूटर पकड़े, कस्‍टडी में हो रही पूछताछ





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *