Greater Noida News:”भूत’ के डर से आगरा के सर्किट हाउस में नहीं रुकते थे, मैं वहां भी…’, CM योगी ने इंडिया एक्सपो मार्ट में जानें क्यों किया जिक्र
Last Updated:
UP International Trade Show: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 की तैयारियों का जायजा लेते हुए राज्य की बदलती छवि पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि आगरा के सर्किट हाउस को लेकर लोग ‘भूत’ से डरते थे, लेकिन अब ऐसी भ्रांतियों को खत्म किया जा चुका है.
सीएम योगी ने कहा कि लोग आगरा के सर्किट हाउस में नहीं रुकते थे कि ‘भूत’ आ जाएगा. वहां भी मैं खुद वहां रुका. जिद हो तो कोई बाधा आपकी बाधा नहीं बन सकती. कार्य वो जो समाज देश के लिए अनुकूल हितकारी हो. उन्होंने आगे कहा कि आज यूपी में देश का सबसे बड़ा मेट्रो, हाईवे, रेलवे और रैपिड नेटवर्क मौजूद है. पहले नौजवान अपनी पहचान छिपाते थे, अब गर्व से बोलते हैं कि वे यूपी से हैं.
विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा प्रदेश
सीएम ने कहा कि सकारात्मक माहौल, मजबूत बुनियादी ढांचा और युवाओं, किसानों, नारीशक्ति व श्रमिकों की ऊर्जा मिलकर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही है. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों संग एक घंटे तक समीक्षा बैठक की और व्यवस्थाओं को बीते साल से बेहतर करने के निर्देश दिए.
ट्रेड शो की तैयारियों का लिया जायजा, रूस होगा कंट्री पार्टनर
सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन स्थल पर सभी व्यवस्थाएं बेहतर हों ताकि देश-विदेश से आने वाले अतिथियों और उद्यमियों को किसी तरह की असुविधा न हो. तीसरे संस्करण का शुभारंभ पीएम नरेन्द्र मोदी करेंगे और इस बार आयोजन में रूस को कंट्री पार्टनर बनाया गया है. इस दौरान सीएम ने अधिकारियों से स्टॉल लगाने, ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग जैसी तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली.

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें
राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें