Surya Grahan 2025 : भारत में न होकर भी रहेगा इस ग्रहण का प्रभाव, इन राशियों की निकलेगी लॉटरी

0
Surya Grahan 2025 : भारत में न होकर भी रहेगा इस ग्रहण का प्रभाव, इन राशियों की निकलेगी लॉटरी


Last Updated:

Surya Grahan Astro Tips : आज लगने वाला साल का आखिरी सूर्य ग्रहण रात्रि 10:39 बजे से शुरू होगा. ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशियों के लिए यह ग्रहण बेहद शुभ रहने वाला है. इनकी किस्मत चमकने वाली है.

अयोध्या. साल 2025 और साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर दिन रविवार को लगने जा रहा है. सनातन धर्म में ग्रहण लगने की घटना को बेहद महत्त्वपूर्ण भी माना जाता है. दूसरी तरफ वैज्ञानिक दृष्टि से इसे खगोलीय घटना कहा जाता है. वैसे तो यह सूर्य ग्रहण भारत में सीधे नहीं दिखाई देगा. लेकिन इसका प्रभाव माना जाएगा. साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लग रहा है जहां भारत में इसका सूतक काल भी नहीं मान्य होगा. ऐसी स्थिति में ग्रहण लगने की घटना का प्रभाव राशियों पर भी रहता है. कुछ लोगों के लिए शुभ तो कुछ लोगों के लिए अशुभ होता है.

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि 21 सितंबर को लगने वाला साल का आखिरी सूर्य ग्रहण रात्रि 10:39 से शुरू होगा लेकिन भारत में यह दिखाई नहीं देगा. यह सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड में साफ-साफ देखा जा सकता है. ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशियों के लिए यह ग्रहण बेहद शुभ रहने वाला है, जिसमें वृषभ राशि सिंह, राशि तुला राशि के जातक को कई चीज की खुशखबरी मिल सकती है.

इन राशियों के जातकों को कई तरह की खुशखबरी मिलेगी. रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है. आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं. व्यापार में वृद्धि होगी. नौकरी में पदोन्नति मिलेगी. लव लाइफ भी शानदार रहेगी. स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. दूसरी तरफ, कन्या राशि के जातक को सावधान रहने की जरूरत है. आर्थिक नुकसान हो सकता है. मानसिक तनाव हो सकता है. स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां रहेंगी.

सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ बातों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत भी है. इस दौरान पूजा पाठ खान-पान और नुकीले उपकरणों का प्रयोग नहीं किया जाता. ज्योतिषी के मुताबिक ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को भी संभाल कर रहना चाहिए. ग्रहण के दौरान भगवान के मंत्र का जाप करें. सुबह भगवान सूर्य को अर्घ दे. दान पुण्य करें. गायत्री मंत्र का जाप करें. ऐसा करने से ग्रहण के दुष्प्रभाव से मुक्ति भी मिलती है.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

भारत में न होकर भी रहेगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव, इन राशियों की निकलेगी लॉटरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *