Mustard Farming : सरसों की खेती के लिए ये 2 महीने जरूरी, सबसे अच्छी ये 3 किस्में, जानें खेती का तरीका
Last Updated:
Mustard cultivation Tips : इसकी खेती से कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं. सितंबर और अक्टूबर सरसों की खेती के लिए सबसे उपयुक्त है. रबी का सीजन आते ही इसकी खेती शुरू हो जाती है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
सरसों की किस्म RH-761 की खासियत है कि कम सिंचाई की जरूरत. ये पाले के प्रति सहनशील होती है. इस किस्म में किसानों को 25-27 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन मिल सकता है. बुआई के 45 से 55 दिन में फूल आने लगते हैं. इस फसल को तैयार होने में 136 से 145 दिन का समय लगता है. सरसों की गिरिराज किस्म भी बेस्ट मानी जाती है. ये 25 से 30 कुंतल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से उत्पादन दे सकती है और कम लागत में अधिक मुनाफा इस सरसों की किस्म से कमाया जा सकता है. बुवाई से 130 से 150 दिन में तैयार हो जाती है.
पूसा सरसों 25 तराई इलाके में बेस्ट मानी जाती है. इसकी खेती से किसानों को अच्छा मुनाफा होता है. पूसा सरसों के उत्पादन की बात की जाए तो 20 से 25 कुंतल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से पैदावार होती है. बुवाई के बाद 107 दिनों में तैयार हो जाती है. कम समय में पकने वाली किस्म है.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें