Skip to content

Mera Pratapgarh

Hindi samachar

Primary Menu

Mera Pratapgarh

  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • More
  • Home
  • Pratapgarh News
  • गाजियाबाद पुलिस ने साइबर ठगी के 347 बैंक खातों का किया पर्दाफाश, जांच के घेरे में बैंककर्मी
  • Pratapgarh News

गाजियाबाद पुलिस ने साइबर ठगी के 347 बैंक खातों का किया पर्दाफाश, जांच के घेरे में बैंककर्मी

Mera Pratapgarh September 20, 2025 0
गाजियाबाद पुलिस ने साइबर ठगी के 347 बैंक खातों का किया पर्दाफाश, जांच के घेरे में बैंककर्मी

Last Updated:September 20, 2025, 10:58 IST

Ghaziabad News: इस संबंध में पुलिस ने ठगों को खाता किराया पर देने वाले हापुड़ जिले के गांव मतनावली, थाना कपूरपुर निवासी आशीष राणा को गिरफ्तार किया है.

गाजियाबाद पुलिस ने साइबर ठगी के 347 बैंक खातों का किया पर्दाफाश, जांच के घेरे
गाजियाबाद: जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी बढ़ी है साइबर ठग उतने ही शातिर होते जा रहे हैं. लेकिन इस बार मामला थोड़ा उलट है. साइबर ठगी की जांच कर रही गाजियाबाद की पुलिस ने जिलेभर में ऐसे 347 बैंक खातों की पहचान की है, जिनमें ठगी की रकम का लेनदेन हुआ है. इनमें 31 ऐसे खाताधारक हैं जो ठगों को खुद का खाता कमीशन लेकर इस्तेमाल के लिए दे रहे थे और इनसे 25 लाख को मोटी रकम का लेनदेन हुआ है. फिलहाल, पुलिस ने इनपर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. वहीं इसमें बैंक कर्मियों की मिलीभगत की बात भी सामने आ रही है, क्योंकि शुरुआती जांच में मालूम चला है कि खाता खोलने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल हुआ है.

एडीसीपी क्राइम पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक पुलिस एक साइबर अपराधी को पकड़ने के लिए उसी का खाता खंगालती थी, लेकिन अब पुलिस ऐसा न करके हर उस बैंक खाते की जांच और पहचान करना शुरू कर दिया है जिनमें ठगी की रकम आती है.

पुलिस ने पहले चरण में कोटक महिंद्रा बैंक के खातों को खंगाला है. जिसमें मालूम चला कि ठगों ने कोटक महिंद्रा बैंक के कुल 347 खातों का इस्तेमाल किया है. इनमें वह खाते भी पकड़ में आ गए जिनका इस्तेमाल ठगों ने खरीदारी करने के लिए किया है. अब पुलिस लोगों का पता लगा रही है जिनमें ठगों ने खरीदारी करने के लिए पैसे भेजे हैं.

बता दें कि पहचान किए 31 खातों में गाजियाबाद, बरेली, बिहार, गुजरात, राजस्थान जैसे कई प्रदेशों और शहरों के नाम शामिल हैं. फिलहाल, इस संबंध में पुलिस ने ठगों को खाता किराया पर देने वाले हापुड़ जिले के गांव मतनावली, थाना कपूरपुर निवासी आशीष राणा को गिरफ्तार किया है. आरोपित ने 14 बैंक खाते किराए पर दिए हुए थे और इसके बदले में आरोपित, ठगी की रकम में से 20 प्रतिशत कमीशन लेता था. आशीष से पूछताछ के बाद ठगी करने वाले हापुड़ जिले के ही गांव कमरुद्दीन नगर निवासी प्रिंस शर्मा को गिरफ्तार किया है. यह इन खातों का प्रयोग ठगी के लिए कर रहा था. आशीष 12 वीं पास है, तो वहीं प्रिंस ने बीबीए किया है.

Location :

Ghaziabad,Ghaziabad,Uttar Pradesh

First Published :

September 20, 2025, 10:58 IST

homeuttar-pradesh

गाजियाबाद पुलिस ने साइबर ठगी के 347 बैंक खातों का किया पर्दाफाश, जांच के घेरे

Source link

Post Navigation

Previous गैंगस्टर और अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, योगी सरकार के ताबड़तोड़ एक्शन में कई गिरफ्तार
Next Agra News: आगरा धर्मांतरण मामले में बड़ा खुलासा, झारखंड से गिरफ्तार आरोपियों के कनेक्शन आतंकियों से, जानें पूरा माजरा

More Stories

बदायूं में छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, बलिया में स्वर्ण व्यापानी से 10 लाख की लूट
  • Pratapgarh News

बदायूं में छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, बलिया में स्वर्ण व्यापानी से 10 लाख की लूट

Mera Pratapgarh August 16, 2026 0
अमेठी में अब जगदीशपुर और फुरसतगंज सीएचसी पर मिलेगी फ्री डायलिसिस सुविधा
  • Pratapgarh News

अमेठी में अब जगदीशपुर और फुरसतगंज सीएचसी पर मिलेगी फ्री डायलिसिस सुविधा

Mera Pratapgarh August 16, 2026 0
आगरा के लोहामंडी बाजार का वो 8 रहस्यमय इतिहास, जिसे जानकर रह जाएंगे हैरान
  • Pratapgarh News

आगरा के लोहामंडी बाजार का वो 8 रहस्यमय इतिहास, जिसे जानकर रह जाएंगे हैरान

Mera Pratapgarh August 16, 2026 0

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हाल के पोस्ट

  • बदायूं में छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, बलिया में स्वर्ण व्यापानी से 10 लाख की लूट
  • अमेठी में अब जगदीशपुर और फुरसतगंज सीएचसी पर मिलेगी फ्री डायलिसिस सुविधा
  • आगरा के लोहामंडी बाजार का वो 8 रहस्यमय इतिहास, जिसे जानकर रह जाएंगे हैरान
  • नौकरी नहीं मिली तो खेती में लगाया दांव, आज 2 बीघे में लौकी उगाकर लाखों कमा रहें इंद्रजीत
  • प्रोटीन के लिए महंगा पाउडर क्यों खरीदना? रसोई की ये 7 देसी चीजें देंगी भरपूर ताकत

श्रेणियाँ

  • Pratapgarh News

हो सकता है आप चूक गए हों

बदायूं में छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, बलिया में स्वर्ण व्यापानी से 10 लाख की लूट
  • Pratapgarh News

बदायूं में छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, बलिया में स्वर्ण व्यापानी से 10 लाख की लूट

Mera Pratapgarh August 16, 2026 0
अमेठी में अब जगदीशपुर और फुरसतगंज सीएचसी पर मिलेगी फ्री डायलिसिस सुविधा
  • Pratapgarh News

अमेठी में अब जगदीशपुर और फुरसतगंज सीएचसी पर मिलेगी फ्री डायलिसिस सुविधा

Mera Pratapgarh August 16, 2026 0
आगरा के लोहामंडी बाजार का वो 8 रहस्यमय इतिहास, जिसे जानकर रह जाएंगे हैरान
  • Pratapgarh News

आगरा के लोहामंडी बाजार का वो 8 रहस्यमय इतिहास, जिसे जानकर रह जाएंगे हैरान

Mera Pratapgarh August 16, 2026 0
नौकरी नहीं मिली तो खेती में लगाया दांव, आज 2 बीघे में लौकी उगाकर लाखों कमा रहें इंद्रजीत
  • Pratapgarh News

नौकरी नहीं मिली तो खेती में लगाया दांव, आज 2 बीघे में लौकी उगाकर लाखों कमा रहें इंद्रजीत

Mera Pratapgarh August 16, 2026 0
प्रोटीन के लिए महंगा पाउडर क्यों खरीदना? रसोई की ये 7 देसी चीजें देंगी भरपूर ताकत
  • Pratapgarh News

प्रोटीन के लिए महंगा पाउडर क्यों खरीदना? रसोई की ये 7 देसी चीजें देंगी भरपूर ताकत

Mera Pratapgarh August 16, 2026 0
Copyright © Reserved - "Mera Pratapgarh" & Other Respective Writer And Owners