Agra News: आगरा धर्मांतरण मामले में बड़ा खुलासा, झारखंड से गिरफ्तार आरोपियों के कनेक्शन आतंकियों से, जानें पूरा माजरा
Last Updated:
Agra News: आगरा धर्मांतरण मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. इस मामले में झारखंड से गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपियों का कनेक्शन आतंकियों से जुड़ा माना जा रहा है.
पड़ताल में सामने आया कि हिंदू-सिख परिवार की दोनों बहनों को अलग-अलग तरीकों से गिरोह के सदस्यों ने फंसाया और उन्हें कश्मीर ले जाकर ब्रेनवाश किया. इसके बाद उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए तैयार किया गया. आर्थिक मदद का प्रलोभन देकर बहनों को दिल्ली से कोलकाता ले जाया गया. पुलिस ने कई दिनों की गुप्त कार्रवाई के बाद दोनों बहनों को पश्चिम बंगाल के शहर से बरामद किया. मुख्य आरोपी अब्दुल रहमान को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया.
पुलिस की गोपनीय टीम इस मामले की जांच में जुटी है और अभी अधिकारी जांच के बीच कुछ भी सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं. फिलहाल आरोपियों के कनेक्शन और गिरोह की पूरी संरचना उजागर करने के लिए पुलिस लगातार पड़ताल कर रही है. इस मामले में अब तक 14 लोगों को जेल भेजा गया है और मामले की विवेचना जारी है. पुलिस और एटीएस की टीम संयुक्त रूप से यह सुनिश्चित कर रही है कि आतंकियों और धर्मांतरण गिरोह के आपसी संबंधों की पूरी सच्चाई सामने आए.