अखिलेश यादव ने किया बीजेपी सरकार पर पलटवार, चुनाव आयोग से लेकर गांजा बरामदगी पर भी साधा निशाना

0
अखिलेश यादव ने किया बीजेपी सरकार पर पलटवार, चुनाव आयोग से लेकर गांजा बरामदगी पर भी साधा निशाना


Last Updated:

Lucknow News: अखिलेश यादव ने भाजपा सांसद सुब्रत पाठक पर तंज कसते हुए कहा कि पान खाकर प्रेस न करें. उन्होंने लखनऊ स्मार्ट सिटी की स्थिति और गांजे की बरामदगी पर सरकार को घेरा.

अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी सरकार पर निशाना, कहा- इतना गांजा जा कहा रहा है..Akhilesh Yadav
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि “एक बार मैंने कह दिया था कि पान खाकर प्रेस मत किया करो, तब से वो अभी तक पान खाकर प्रेस नहीं करते हैं.”

इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने सरकार पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि हमें सुनने में आया है कि सौरिख से संभल तक एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है, लेकिन यह तो चला चली की बेला है.

लखनऊ की स्थिति पर सवाल

उन्होंने राजधानी लखनऊ की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि नाले और गटर में गिरने से बच्चों और बुजुर्गों की मौत हो रही है. यह कैसा स्मार्ट सिटी है? सरकार मदद में भी भेदभाव कर रही है.

सपा अध्यक्ष ने कहा कि पता नहीं यह लोग बधाई क्यों दे रहे हैं. अगर वह लखनऊ की एबीवीपी की वीडियो देखेंगे तो शायद मिलने दिल्ली से लखनऊ आएंगे. हम उनसे कहेंगे कि वो हमारी भी मदद करें. अगर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो जाए तो शायद बदलाव आ सके.

गांजे की बरामदगी पर सवाल

इसके साथ ही उन्होंने गांजे की बरामदगी को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़ी मात्रा में गांजा पकड़ा जा रहा है. अलग-अलग जिलों में क्विंटल के हिसाब से गांजा पकड़ा गया है. मऊ में 12 क्विंटल गांजा, लखनऊ में गांजा की चटनी वाली चाट, बेकरी में गांजा मिला. सवाल है कि इतना गांजा जा कहां रहा है? आने वाले दिनों में हम इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

homeuttar-pradesh

अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी सरकार पर निशाना, कहा- इतना गांजा जा कहा रहा है..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *