UPPSC Exam Date: कब होगी यूपीपीएससी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा, डेटशीट जारी
Last Updated:
UPPSC Assistant Teacher Bharti: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है. ये परीक्षाएं दिसंबर महीने में होगी.
UPPSC Assistant Teacher 2025 Form, UPPSC Assistant Teacher TGT Recruitment 2025: यूपीपीएससी टीचर भर्ती परीक्षा की डेट घोषित.UPPSC Assistant Teacher TGT Recruitment 2025: किस विषय की परीक्षा कब?
सबसे पहले बात करें गणित की.गणित की परीक्षा 6 दिसंबर को पहले सत्र में होगी.यह सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चलेगी.इसके ठीक बाद यानी 6 दिसंबर की दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक हिन्दी की परीक्षा ली जाएगी.विज्ञान और संस्कृत की परीक्षा अगले दिन यानी 7 दिसंबर को होगी. सुबह के सत्र 9 से 11 बजे में विज्ञान की परीक्षा रखी गई है,जबकि दोपहर के सत्र 3 से 5 बजे में संस्कृत की परीक्षा होगी.इसके बाद परीक्षाओं में थोड़ा अंतराल होगा और 21 दिसंबर को दो विषयों की परीक्षा ली जाएगी.सुबह 9 से 11 बजे तक गृह विज्ञान की परीक्षा होगी और दोपहर 3 से 5 बजे तक वाणिज्य की यानी उम्मीदवारों के लिए दिसंबर का पहला और तीसरा हफ्ता बेहद अहम रहेगा क्योंकि इन्हीं दिनों में छह प्रमुख विषयों की परीक्षा पूरी कराई जाएगी.
क्यों है यह परीक्षा खास?
तैयारी का सही समय
उम्मीदवारों के पास अब परीक्षा से पहले करीब ढाई महीने का वक्त है.गणित और विज्ञान जैसे विषयों के लिए रोजाना अभ्यास जरूरी है वहीं हिन्दी और संस्कृत जैसे विषयों के लिए नियमित रिवीजन काफी मददगार रहेगा.गृह विज्ञान और वाणिज्य पढ़ने वाले छात्रों को भी तय शेड्यूल के हिसाब से तैयारी करनी चाहिए.
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य…और पढ़ें
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य… और पढ़ें