Moradabad News: शिक्षकों के उत्पीड़न से परेशान 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश, वायरल वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

0
Moradabad News: शिक्षकों के उत्पीड़न से परेशान 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश, वायरल वीडियो में लगाए गंभीर आरोप


Last Updated:

Moradabad News: मुरादाबाद जिले में कक्षा 9 की 14 वर्षीय छात्रा ने शिक्षकों द्वारा उत्पीड़न और मारपीट से तंग आकर घर की छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की. इस पूरे मामले का एक वायरल वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्रा ने बताया कि वह पिछले काफी समय से शिक्षकों की मारपीट और टॉर्चर झेल रही थी.

Photo-AI
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां थाना कांठ क्षेत्र के एक पब्लिक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली कक्षा 9 की 14 वर्षीय छात्रा ने शिक्षकों द्वारा उत्पीड़न और मारपीट से तंग आकर घर की छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की. इस घटना के बाद गंभीर रूप से घायल छात्रा को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है.

वायरल वीडियो में लगाए ये आरोप
इस पूरे मामले का एक वायरल वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्रा ने अपने स्कूल की शिक्षिकाओं शिखा और सोनिया पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. यह घटना मुरादाबाद के थाना कांठ क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट इंटर कॉलेज की है, जहां छात्रा पढ़ाई करती थी. वायरल वीडियो में छात्रा ने बताया कि वह पिछले काफी समय से शिक्षकों की मारपीट और टॉर्चर झेल रही थी.

परिजनों ने नहीं की पुलिस में शिकायत
उसने आरोप लगाया कि शिक्षिकाएं उसे बार-बार बेइज्जत करती थीं और मानसिक दबाव डालती थीं, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया. हैरानी की बात यह है कि छात्रा के परिजनों ने अब तक इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. हालांकि, वीडियो के सामने आने के बाद अब प्रशासन और शिक्षा विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

authorimg

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

शिक्षकों के उत्पीड़न से परेशान 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *