राजा भैया के बेटे शिवराज ने मां भानवी पर लगाए संगीन आरोप, जारी किया वीडियो, दिया नानी की जूतों से पिटाई का सबूत

0
राजा भैया के बेटे शिवराज ने मां भानवी पर लगाए संगीन आरोप, जारी किया वीडियो, दिया नानी की जूतों से पिटाई का सबूत


Last Updated:

Pratapgarh News: यूपी के बाहुबली विधायक राजा भैया के परिवार में नया विवाद उभर आया है. बेटे शिवराज सिंह ने अपनी मां और विधायक की पत्नी भानवी सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वे दावा करते हैं कि भानवी सिंह अपनी बीमार और वृद्ध मां को जूतों से पीट रही हैं. इस परिवारिक ड्रामे ने राजनीतिक और सामाजिक चर्चाओं को नया आयाम दे दिया है.

प्रतापगढ़: बाहुबली विधायक राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच काफी वक्त से तलाक का केस चल रहा है. इस बीच, भानवी सिंह ने अपने पति राजा भैया के ऊपर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं. दोनों के बीच चल रहे इस विवाद में एक बार फिर से उनके बेटे शिवराज सिंह की एंट्री हुई है. बुधवार की देर शाम शिवराज ने एक वीडियो जारी किया है. जिसमें ऐसा आरोप लगाया कि भानवी सिंह अपनी बीमार मां को जूतों से पीट रही हैं।

यह वीडियो शिवराज ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए शिवराज प्रताप सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, ‘मैंने पहले ही कहा थी कि आशा करता हूं कि इस विषय में दोबारा पोस्ट न करना पड़े तो अच्छा रहेगा, लेकिन जब बेहूदगी की सारी हदें पार हो जायें तो जवाब देना तो बनता है. जन सामान्य और सोशल मीडिया पर तो लोग इन्हें गाली दे ही रहे हैं, इन्हें सिर्फ paid ‘ट्रोल सेना’ का ही भरोसा है.’

मैंने पहले ही कहा थी कि आशा करता हूं कि इस विषय में दोबारा पोस्ट न करना पड़े तो अच्छा रहेगा, लेकिन जब बेहूदगी की सारी हदें पार हो जायें तो जवाब देना तो बनता है। जन सामान्य और सोशल मीडिया पर तो लोग इन्हें गाली दे ही रहे हैं, इन्हें सिर्फ paid ‘ट्रोल सेना’ का ही भरोसा है।

कोर्ट… pic.twitter.com/SverUCuidN

— Shivraj Pratap Singh (@shivrajpsbhadri) September 24, 2025





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *