Moradabad News : “आस्था का इजहार अपराध नहीं”, सपा नेता की दलील, जानें आई लव मुहम्मद पर और क्या बोले एसटी हसन
Last Updated:
Moradabad latest news: समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉ. एस.टी. हसन ने I LOVE MUHAMMAD लिखे बैनरों और जुलूसों पर उठे विवाद को संवेदनशील मुद्दा बताते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद से मोहब्बत का इजहार अपराध नहीं माना जा सकता और पुलिस को सख्ती से बचना चाहिए.
मुरादाबाद में जुलूस और FIR का मुद्दा
डीलारी इलाके में I LOVE MUHAMMAD लिखे बैनरों के साथ जुलूस निकाले जाने और उस पर FIR दर्ज होने के सवाल पर डॉ. हसन ने कहा कि “मुसलमान पैगंबर मोहम्मद साहब से इतनी मोहब्बत करते हैं कि जान, माल और औलाद तक उनके नाम पर कुर्बान कर सकते हैं. अगर FIR दर्ज हुई है, तो लोगों का जोश और मोहब्बत और ज्यादा बाहर आएगी. उन्होंने कोई अपराध नहीं किया, न तो मारपीट हुई, न आगजनी और न लूटमार. यह सिर्फ आस्था का इजहार है, इसे अपराध मानना सही नहीं होगा.” उन्होंने चेतावनी भी दी कि पुलिस अगर सख्ती से पेश आई तो यह मामला अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा बन सकता है.
बिना अनुमति के जुलूस पर क्या कहा?
संवेदनशील मुद्दे को एहतियात से संभाले पुलिस
पूर्व सांसद ने बार-बार यह दोहराया कि यह मामला बेहद संवेदनशील है. उन्होंने पुलिस और प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि आस्था से जुड़े ऐसे आयोजनों को सख्ती से दबाने की बजाय समझदारी से संभालना चाहिए. उनकी राय में, अगर धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाए तो यह विवाद टल सकता है और समाज में सामंजस्य भी बना रहेगा.