Durga Puja 2025 : चित्रकूट की दुर्गापूजा में कोलकाता की झलक… रंग लाएगी आज नव कुमार की मेहनत
Last Updated:
Durga Puja 2025: चित्रकूट के दुर्गापूजा में कोलकाता की झलक देखने को मिलेगी. कलाकार नव कुमार की मेहनत आज रंग लाएगी और भक्तजन आज से माता दुर्गा के दर्शन का आनंद उठाएंगे.
चित्रकूट : आज से देशभर में नवरात्रि 2025 का पावन उत्सव शुरू हो जाएगा. मां दुर्गा के मंदिरों में पहली रात के साथ ही उनके पट खुलेंगे और भक्त उनके दर्शन, पूजा और आराधना में जुटेंगे. इस दौरान चित्रकूट के मंदिरों में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं. कई स्थानों पर विशेष पूजा पंडाल बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु माता की पूजा कर सकेंगे. हालांकि आज पट खुले हैं लेकिन देवी पंडालों में विराजने वाली इन प्रतिमाओं के निर्माण में कलाकारों की महीनों की मेहनत छिपी होती है, ऐसा ही एक उदाहरण चित्रकूट के मानिकपुर में देखने को मिलता है, जहां कोलकाता से आए मूर्ति कलाकार नव कुमार बीते 27 वर्षों से अपनी कला का जादू बिखेर रहे हैं.
इतनी होती है कीमत
नव कुमार ने लोकल 18 को बताया कि उनकी बनाई मूर्तियां अलग-अलग आकार और कीमतों में उपलब्ध होती हैं. छोटे आकार की प्रतिमाएं एक हजार रुपये से शुरू होती हैं, जबकि बड़ी प्रतिमाओं की कीमत दस हजार रुपये से भी अधिक होती है. यही मूर्तियां दुर्गा पंडालों में स्थापित की जाती हैं और भक्त माता रानी की आराधना करते हैं.
27 साल से जारी है मेहनत
27 साल की इस निरंतर यात्रा ने न केवल चित्रकूट में नव कुमार की अलग पहचान बनाई है, बल्कि यहां की नवरात्रि उत्सव की रौनक को भी कई गुना बढ़ा दिया है. स्थानीय लोग कहते हैं कि नव कुमार की बनाई मूर्तियों के बिना मानिकपुर की नवरात्रि अधूरी सी लगती है.
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें