मूलांक 7 वाले जातकों की शादी के बाद पलट जाती है किस्मत, ज्योतिष से जानें
Last Updated:
अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि मूलांक का मानव जीवन पर विशेष प्रभाव होता है .जिनका जन्म किसी भी महीने के 7,16 अथवा 25 तारीख को होता है. उनका मूलांक 7 माना जाता है. इन पर केतु ग्रह का प्रभाव भी प्रमुख रहता है इस मूलांक के लोग आध्यात्मिक और रहस्यमई होते हैं
मानव जीवन पर ज्योतिष शास्त्र का विशेष योगदान होता है. ज्योतिष शास्त्र का ही एक अंग अंक ज्योतिष भी होता है. जिसका प्रभाव मानव जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलता है. अंक ज्योतिष के अनुसार हर मूलांक व्यक्ति के स्वभाव सोच और भाग्य को भी प्रभावित करता है. खासतौर पर विवाह के समय लिया गया सात फेरा कुछ मूल्यांकन वालों की किस्मत को भी बदल सकता है.
ऐसी स्थिति में शादी के बाद अगर आपका मूलांक इस अंक का है तो आपकी किस्मत पलटने में तनिक भी टाइम नहीं लगेगी. ऐसी स्थिति में चलिए आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे की शादी के बाद अचानक किन मूल्यांकन वालों की किस्मत बदल सकती है. कैसे वह भाग्यशाली बन सकते है.अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि मूलांक का मानव जीवन पर विशेष प्रभाव होता है .जिनका जन्म किसी भी महीने के 7. 16 अथवा 25 तारीख को होता है. उनका मूलांक 7 माना जाता है. इन पर केतु ग्रह का प्रभाव भी प्रमुख रहता है इस मूलांक के लोग आध्यात्मिक और रहस्यमई होते हैं. यह लोग अक्सर अकेले रहना भी पसंद करते हैं.
मूलांक 7 वाले के लिए विवाह वरदान
ऐसी स्थिति में मूलांक 7 वाले लोगों के लिए विवाह का बंधन किसी वरदान से काम नहीं माना जाता है.अंक ज्योतिष के अनुसार पंडित कल्कि राम बताते हैं कि सात मूलांक वाले जातक का शादी के बाद किस्मत बदलती है जीवन साथी के आने के बाद भाग्य बदलता है. करियर और लक्ष्य पर केंद्रित कर पाते हैं. इसके अलावा मूलांक 7 वाली जातक को नौकरी और बिजनेस में भी तरक्की होती है साथी आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है नौकरी में नए अवसर प्राप्त होते हैं शादीशुदा जीवन भी खुशहाल रहता है किसी.