UP News: क्या आप खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं? सरकार दे रही है तगड़ी सब्सिडी, यहां जानें सारी डिटेल्स
Last Updated:
Small Scale Startup Subsidy: अगर आप बेरोजगार हैं और अपना व्यवसाय शुरू कर दूसरों को रोजगार देना चाहते हैं तो यह अवसर आपके लिए है. प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग योजना के तहत उद्यान विभाग बेरोजगार युवाओं को उद्योग स्थापित करने के लिए अनुदान और सब्सिडी दे रहा है.
मऊ: देश में बेरोजगारी एक गंभीर मुद्दा है. ऐसे में अगर कोई योजना आपको अपना व्यवसाय शुरू करने का मौका देती है और साथ में रोजगार भी देती है तो यह सुनहरा अवसर बन जाता है. उत्तर प्रदेश में उद्यान विभाग ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग योजना के तहत बेरोजगार युवाओं के लिए एक शानदार योजना शुरू की है, जिससे वे अपना उद्योग स्थापित कर सकते हैं और रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं.
उद्यान विभाग से मिलेगी सब्सिडी
इस योजना में उद्यान विभाग उद्योग लागत का 35% सब्सिडी प्रदान करता है. इसका मतलब यह है कि यदि आप ब्रेड या अन्य खाद्य उद्योग शुरू करते हैं तो आपके खर्च का एक बड़ा हिस्सा सरकार द्वारा कवर किया जाएगा. उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्ता का कहना है कि इस योजना में सफलता के लिए साफ-सफाई और हाइजीन का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है. जितना बड़ा उद्योग होगा, उतना ही लाभ होगा.
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो सबसे पहले उद्यान विभाग में रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके लिए आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिजली कनेक्शन की फोटो और जिस स्थान पर उद्योग स्थापित करना चाहते हैं उसका मैप या लोकेशन देना होगा. यह रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों तरह से किया जा सकता है. रजिस्ट्रेशन के बाद उद्यान विभाग प्रक्रिया पूरी करेगा और बैंक के माध्यम से आपको अनुदान दिलवाएगा, जिससे आपका उद्योग शुरू हो सकेगा.
यह भी पढ़ें: किडनी स्टोन का रामबाण इलाज है ये औषधि, इम्यूनिटी से लेकर हार्ट हेल्थ…सबका रखती है ख्याल
उद्यान विभाग की यह योजना न केवल बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का अवसर है बल्कि एक व्यवसाय शुरू करने का सुनहरा अवसर भी है. इससे न केवल व्यक्तिगत आय बढ़ेगी बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था में भी सुधार आएगा.
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने साह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने साह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें