Chandauli News : अक्टूबर में बारिश का कहर… टूटा 125 साल का रिकॉर्ड! 4 बांधों से छोड़ा गया 79,220 क्यूसेक पानी
Last Updated:
Chandauli News: अक्टूबर में भारी बारिश ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. जिले में 125 साल पुराना बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है. भारी बारिश के कारण चंद्रप्रभा डैम, लतीफशाह बीयर, नौगढ़ डैम और मूसाखंड डैम से कुल 79,220 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. बारिश और जलस्तर बढ़ने से लोगों में चिंता बढ़ गई है, प्रशासन अलर्ट मोड में है.
चंदौली : चंदौली जिले में पिछले 24 घंटे से जारी मूसलधार बारिश ने 125 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. लगातार हो रही बारिश ने जिले में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं. नदियों और बांधों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जिससे चारों प्रमुख डैम- चंद्रप्रभा डैम, लतीफशाह बीयर, नौगढ़ डैम और मूसाखंड डैम से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है. शुक्रवार को इन चारों डैम से कुल 79,220 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है.
इन इलाकों पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा
कर्मनाशा, गढ़ई और चंद्रप्रभा नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. पहले भी जब बांधों से पानी छोड़ा गया था, तब मुगलसराय-चकिया और चंदौली-बबुरी मार्गों पर जलभराव के कारण यातायात पूरी तरह से ठप हो गया था. दर्जनों गांव बाढ़ से प्रभावित हुए थे और किसानों की फसलें तबाह हो गई थीं. अब एक बार फिर बारिश के कारण वही हालात बनते जा रहे हैं. प्रमुख सड़कों पर पानी बह रहा है और निचले इलाके जलमग्न हो चुके हैं.
राहत एवं बचाव कार्य जारी
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह सतर्क रहें और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही न करें. बांधों से पानी छोड़े जाने की स्थिति में समय रहते राहत एवं बचाव कार्य की तैयारी की जा रही है. चंदौली में यह हालात एक बड़ी प्राकृतिक आपदा की चेतावनी हैं, जिससे निपटने के लिए प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतनी पड़ रही है. ग्रामीणों और किसानों में भारी चिंता का माहौल है.
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें