सर्विलांस पर 350 फोन, 117 सोशल मीडिया अकाउंट, हिंसा की एक-एक कड़ी जोड़ रही पुलिस

0
सर्विलांस पर 350 फोन, 117 सोशल मीडिया अकाउंट, हिंसा की एक-एक कड़ी जोड़ रही पुलिस


Live now

Last Updated:

Bareilly Violence News Live: बरेली हिंसा की जांच कर रही पुलिस करीब 350 फोन सर्विलांस पर लगा रखी है. ये उन आरोपियों के फोन हैं, जो हिंसा के बाद से फरार हैं. इसके अलावा कई सोशल मीडिया अकाउंट्स भी छान रही है, जिसक…और पढ़ें

Bareilly Violence Update Live: बरेली हिंसा को हुए 10 दिन हो चुके हैं. अभी तक 60 से अधिक की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें मौलाना तौकीर रजा भी शामिल है. इसके अलावा उसके कई करीबी भी जेल की सलाखों के पीछे हैं. हिंसा की जांच में जुटी पुलिस लगातार बड़े-बड़े खुलासे कर रही है. इसके अलावा हिंसा का मामला अब राज्य मानवाधिकार आयोग के पास पहुंच चुका है. आई लव मोहम्मद का जुलूस निकल रहे लोगों पर पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई की शिकायत राज्य मानवाधिकार आयोग में दर्ज कराई गई है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता डॉ. गजेंद्र सिंह यादव ने यह शिकायत दर्ज कराई है. यहां पढ़ें बरेली हिंसा का हर एक अपडेट…

October 5, 2025 06:28 IST

Bareilly Violence Update: बरेली हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा

बरेली हिंसा अपडेटः बरेली हिंसा को लेकर जिले के पुलिस अधिकारी, डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि आई लव मोहम्मद के पोस्टर कभी मुद्दा नहीं थे. बल्कि आपत्ति बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने को लेकर थी, जिसकी वजह से कानून व्यवस्था बिगड़ गई थी.

October 5, 2025 06:24 IST

Bareilly News: बरेली हिंसा के आरोपियों के लिए सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

बरेली हिंसा की जांच कर रही पुलिस का मानना है कि बवाल के बाद ज्यादातर आरोपित कार व बाइक से शहर से भागे होंगे. ऐसे में उनकी खोजबीन के लिए टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. वहीं आशंका है कि कुछ आरोपी बस व ट्रेन से फरार हुए हैं तो रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है.

October 5, 2025 06:21 IST

Bareilly Violence News: बरेली हिंसा के आरोपियों के फोन सर्विलांस पर

बरेली हिंसा में शामिल मौलाना तौकीर के करीबियों और समर्थकों की तलाश तेज हो गई है. करीब ऐसे 350 आरोपियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर उनकी लोकेशन ढूंढी जा रही है. साथ ही भड़काऊ पोस्ट करने वाले 117 सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच की जा रही है.

homeuttar-pradesh

सर्विलांस पर 350 फोन, 117 सोशल अकाउंट, हिंसा की एक-एक कड़ी जोड़ रही पुलिस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *