यूपी में बढ़ने वाली है ठंड, तेजी से गिर रहा तापमान, अब बारिश होगी या नहीं? जानिए कैसा रहेगा मौसम

0
यूपी में बढ़ने वाली है ठंड, तेजी से गिर रहा तापमान, अब बारिश होगी या नहीं? जानिए कैसा रहेगा मौसम


उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है. सुबह और रात की सिहरन अब हल्की ठंड का अहसास भी कराने लगी है. गिरते तापमान के बीच अब एसी-कूलर वाले दिन बीत गए. यूपी के अलग अलग जिलों में जिस तरह से लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है, उससे उम्मीद जतायी जा रहा है कि दिवाली के करीब तापमान और लुढ़केगा फिर रजाई-कम्बल की भी जरूरत पड़ेगी. मौसम के जानकार भी ऐसी उम्मीद जता रहे हैं. लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक 12 अक्टूबर को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम शुष्क रहने वाला है. रविवार को यूपी के सभी 75 जिलों में आसमान साफ होगा और बारिश को लेकर भी मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है. 13 और 14 अक्टूबर को भी मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान जताया गया है.

इटावा में सबसे कम तापमान
मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में सबसे कम  तापमान इटावा में दर्ज किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. इसके अलावा मेरठ, कानपुर, झांसी, बरेली, आगरा, सुल्तानपुर में भी न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया है. मौसम विभाग का मानना है कि धीरे-धीरे इसमें थोड़ी और कमी आएगी. इस कमी के साथ ही ठंड बढ़ेगा. बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून गुजरात के साथ मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों से वापस चला गया है. हालांकि पूर्वी यूपी में 3 से 4 दिनों बाद थोड़े बादल दिखाई दे सकते हैं.

लखनऊ से नोएडा तक ऐसा रहेगा मौसम
पूर्वानुमान है कि रविवार (12 अक्टूबर) को यूपी के राजधानी लखनऊ के साथ नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, प्रतापगढ़, झांसी, ललितपुर, चित्रकुट, कौशांबी, अमेठी, रायबरेली, अयोध्या, गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, मऊ, सीतापुर, मिर्जापुर, भदोही, चंदौली, जौनपुर, हमीरपुर, महोबा, सुल्तानपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, बरेली, रामपुर, सहारनपुर, इटावा, मैनपुरी, शामली, मुजफ्फरनगर सहित आस पास के जिलों में आज मौसम सामान्य रहने वाला है.इन सभी जिलों में सुबह और रात के वक्त थोड़ी सिरहन होगी और दिन में आसमान साफ और धूप खिली रहेगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *