Agriculture: 20 हजार की लागत में लाखों का मुनाफा! इस किसान का Banana Farming मॉडल बना मिसाल, जानिए सीक्रेट

0
Agriculture: 20 हजार की लागत में लाखों का मुनाफा! इस किसान का Banana Farming मॉडल बना मिसाल, जानिए सीक्रेट


Last Updated:

Kele Ki Kheti Se Munafa: बाराबंकी के एक युवा किसान ने पारंपरिक खेती छोड़कर आधुनिक तरीके से केले की खेती अपनाई और अब हर साल लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं. केले की इस किस्म से उन्हें लागत से कई गुना ज्यादा फायदा हो रहा है. यह किस्म न सिर्फ ज्यादा पैदावार देती है बल्कि बाजार में इसकी मांग भी काफी अधिक है.

बाराबंकी: आज के समय में किसान अब पारंपरिक खेती से हटकर सब्जियों और फलों की खेती की ओर बढ़ रहे हैं. ऐसी ही एक फसल है केला, जिससे किसान कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं. केले की खेती में अगर सही किस्म चुनी जाए तो पैदावार और मुनाफा दोनों ही कई गुना बढ़ जाते हैं. कुछ खास किस्में ऐसी हैं, जिनकी खेती से किसान लाखों रुपये की आमदनी कर सकते हैं.

जिले के नानमऊ गांव के रहने वाले युवा किसान अशोक कुमार ने भी यही रास्ता अपनाया और अब वह तीन बीघे में जी-9 किस्म के केले की खेती कर हर फसल पर ढाई से तीन लाख रुपये तक मुनाफा कमा रहे हैं. अशोक कुमार पिछले दो से तीन सालों से केले की खेती कर रहे हैं और उनका कहना है कि यह खेती लागत के मुकाबले काफी फायदेमंद है.

स्वाद में मीठा और आकार में बड़ा
अशोक कुमार बताते हैं कि वह जी-9 कंपनी के केले की खेती कर रहे हैं. इस किस्म की खासियत यह है कि इसकी पैदावार अन्य किस्मों की तुलना में ज्यादा होती है. साथ ही इसका स्वाद मीठा और फल आकार में बड़ा होता है, जिससे इसकी मार्केट डिमांड काफी अधिक है. उन्होंने बताया कि एक बीघे में लागत करीब 20 से 25 हजार रुपये आती है और मुनाफा करीब ढाई से तीन लाख रुपये तक हो जाता है. पौधे उन्हें बाहर से 17 से 18 रुपये प्रति पौधे के हिसाब से मिलते हैं. इस फसल की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे एक बार लगाने के बाद दो साल तक लगातार उपज मिलती रहती है.

केले की खेती कैसे करें?
किसान अशोक कुमार ने बताया कि केले की खेती करना काफी आसान है. सबसे पहले खेत की अच्छी तरह जुताई की जाती है. इसके बाद लगभग 3 से 4 फीट की दूरी पर गड्ढे खोदकर पौधे लगाए जाते हैं. जब पौधे थोड़े बड़े हो जाएं, तो नियमित रूप से सिंचाई की जाती है. इसमें वर्मी कंपोस्ट और अन्य जैविक खाद का प्रयोग किया जाता है जिससे पौधे तेजी से बढ़ते हैं और फसल जल्दी तैयार होती है. केले का पौधा लगाने के करीब 13 से 14 महीने में फसल तैयार हो जाती है.

आज अशोक कुमार जैसे किसान साबित कर रहे हैं कि अगर सही तकनीक और सही फसल का चयन किया जाए, तो खेती अब भी एक बेहद मुनाफे वाला व्यवसाय बन सकती है.

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें

homeagriculture

20 हजार की लागत में लाखों का मुनाफा! इस किसान का Banana Farming मॉडल बना मिसाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *