Noida News : घाटों पर बही लोक गीतों की बयार, छठ के रंगों में डूबा नोएडा, व्रतियों ने बताया सूर्य पूजा का सीक्रेट
Last Updated:
Chhath Puja Noida : जिसका इंतजार था, वो घड़ी आ गई. आज लोक आस्था और सूर्य उपासना से सबसे बड़े पर्व का दिन है. नोएडा के कालिंदी कुंज, ओखला बैराज और नोएडा स्टेडियम समेत 40 स्थानों पर छठ धूमधाम से मनाया जा रहा है. कई जगहों पर अस्थायी घाट बनाकर छठी मैया की पूजा की गई. नजारा देखने वाला था.
नोएडा. लोक आस्था और सूर्य उपासना का पर्व छठ कालिंदी कुंज ओखला बैराज, नोएडा स्टेडियम समेत 40 स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया. नोएडा के सेक्टर 105 स्थित कम्युनिटी सेंटर के भी निवासियों ने अपना अस्थायी घाट बनाकर छठी मैया की पूजा की. नोएडा में छठ व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने सोमवार की शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की. श्रद्धालुओं ने विभिन्न घाटों पर पूजा करके सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की. इस मौके पर जगह-जगह रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं की ओर से कल (मंगलवार) सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना करने के साथ ही चार दिवसीय छठ पर्व संपन्न हो जाएगा.
छठ माता को बतौर प्रसाद सिर पर बांस की टोकरी, सूप में फल चढ़ाया गया और जल में उतरकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया. चार दिन तक चलने वाले इस त्योहार में भगवान सूर्य की आराधना की जाती हैं. नोएडा में कालिंदी कुंज, ओखला बैराज, नोएडा स्टेडियम में लोग लाखों की संख्या जुटे. तमाम सोसाइटी में इस पर्व का आयोजन किया गया. सेक्टर-105 के RWA अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि उनकी सोसाइटी में ये दूसरी बार है, जिसमें व्रतियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.
वातावरण भक्तिमय
सेक्टर-105 निवासी पूजा शर्मा, अनीता शर्मा, प्रियंका, कनक, अरुणा और रानी भदौरिया ने बताया कि नहाय खाय के साथ शुरू होकर ये पर्व सप्तमी को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होगा. इस पर्व में भगवान सूर्य की पूजा का काफी महत्त्व है. इस दौरान छठ मइया के भजनों और लोक गीतों की बयार बहती है, जिससे सारा वातावरण भक्तिमय हो उठा. अब मंगलवार की सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ ये महापर्व समाप्त होगा. RWA अध्यक्ष दीपक शर्मा और सोसाइटी निवासी विवेक पांडे ने बताया कि यहां अस्थायी घाट पर 50 से ज्यादा व्रत महिलाओं ने छठ मैया को पूजा और अपने परिवार के लिए मन्नत मांगी.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें