शॉपिंग, मूवी और मस्ती! गाजियाबाद के ये मॉल्स बना देंगे आपका वीकेंड स्पेशल
Last Updated:
गाजियाबाद अब सिर्फ इंडस्ट्रियल सिटी नहीं, बल्कि शॉपिंग और एंटरटेनमेंट का हब बन चुका है. यहां ऐसे कई मॉल हैं जहां एक ही छत के नीचे शॉपिंग, फूड और मस्ती, सब कुछ मिलता है. ब्रांडेड स्टोर्स से लेकर स्वादिष्ट व्यंजनों तक, ये मॉल परिवार और दोस्तों के साथ वीकेंड एन्जॉय करने के लिए परफेक्ट जगह हैं. आइए जानते हैं गाजियाबाद के कुछ मशहूर मॉल्स के बारे में, जो लोगों की पसंदीदा डेस्टिनेशन बन चुके हैं.
गाजियाबाद के राजनगर में स्थित गौर सेंट्रल मॉल लोगों की शॉपिंग और एंटरटेनमेंट की पसंदीदा जगह है. यहां एक ही छत के नीचे ब्रांडेड कपड़ों से लेकर घरेलू सामान तक सब कुछ मिलता है. फूड कोर्ट में तरह-तरह के व्यंजन मिलते हैं और मल्टीप्लेक्स में नई-नई फिल्में देखने की सुविधा है. परिवार, दोस्तों और बच्चों के लिए यह मॉल घूमने, खाने और मस्ती करने की बेहतरीन जगह है.

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में स्थित नॉर्थ इंडिया मॉल शॉपिंग और एंटरटेनमेंट का बेहतरीन ठिकाना है. यहां देश-विदेश के बड़े-बड़े ब्रांडों के शोरूम मौजूद हैं, जहां कपड़ों से लेकर ज्वेलरी तक सब कुछ मिलता है. फूड कोर्ट में हर स्वाद के व्यंजन और एंटरटेनमेंट जोन में मस्ती का पूरा इंतज़ाम है. सेक्टर-62 नोएडा के पास होने के कारण यहां गाजियाबाद ही नहीं, बल्कि नोएडा और दिल्ली से भी लोग बड़ी संख्या में घूमने और खरीदारी करने आते हैं.

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में स्थित KW दिल्ली 6 मॉल शहर के सबसे आधुनिक और लोकप्रिय मॉल्स में से एक है. यहां देश और विदेश के नामी ब्रांडों के शोरूम मौजूद हैं. शॉपिंग के साथ-साथ फूड कोर्ट में हर स्वाद का मज़ा और एंटरटेनमेंट जोन में मस्ती का पूरा इंतज़ाम है. पारंपरिक और आधुनिक सजावट का अनोखा संगम इस मॉल को खास बनाता है. वीकेंड पर यहां घूमने और शॉपिंग करने वालों की भारी भीड़ देखने को मिलती है.

गाजियाबाद के वसुंधरा में स्थित महागुन मेट्रो मॉल शॉपिंग और मस्ती का शानदार ठिकाना है. यहां देशी-विदेशी ब्रांडों के स्टोर, फूड कोर्ट में स्वादिष्ट व्यंजन और मूवी थिएटर में मनोरंजन की पूरी सुविधा मौजूद है. इसकी साफ-सुथरी और आकर्षक सजावट इसे और खास बनाती है. वसुंधरा और आसपास के इलाके के लोग वीकेंड पर यहां घूमने, खरीदारी करने और दोस्तों संग अच्छा समय बिताने ज़रूर आते हैं.

गाजियाबाद के आनंद विहार–कौशांबी बॉर्डर पर स्थित पैसिफिक मॉल शॉपिंग और एंटरटेनमेंट का सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन है. यहां घर की ज़रूरत का सामान हो या बड़े ब्रांडों के कपड़े और ज्वेलरी — सब कुछ एक ही छत के नीचे मिलता है. फूड कोर्ट में हर स्वाद के व्यंजन और मूवी थिएटर में मनोरंजन की पूरी सुविधा मौजूद है. दिल्ली–यूपी बॉर्डर पर होने के कारण यहां रोज़ाना दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से भारी भीड़ पहुंचती है.