UP Police Exam : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाले सावधान! कहीं आपकी फोटो में तो नहीं है गड़बड़, देखें नोटिस
Last Updated:
UP Police Exam : यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने एक नोटिस जारी किया है. इसमें बताया है कि 1700 से अधिक कैंडिडेट्स की फोटोग्राफ में गड़बड़ी है.
लखनऊ. यूपी पुलिस भर्ती 2025 को लेकर बड़ा अपडेट है. कंप्यूटर ऑपरेटर, एसआई और एएएसआई भर्ती के लिए आवेदन में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी की है. यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने जानकारी दी है कि 1172 अभ्यर्थियों की फोटो में गड़बड़ी मिली है. कई अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपनी फोटो ही अपलोड नहीं की है. वहीं, तमाम अभ्यर्थियों की फोटो अस्पष्ट और धुंधली है.
एक और दो नवंबर को परीक्षा
यूपी पुलिस की कंप्यूटर ऑपरेटर और लिपिक संवर्ग की परीक्षा 1 और 2 नवंबर को आयोजित की जाएगी. पुलिस भर्ती बोर्ड के अनुसार, कंप्यूटर ऑपरेटर पद के 556 और लिपिक संवर्ग के 616 अभ्यर्थियों की फोटो में कमी पाई गई. बता दें कि कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के 1129 और एसआई(गोपनीय),एएसआई(लिपिक), एएसआई(लेखा)के 921 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है.
एक शिफ्ट में होगी परीक्षा
यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 1 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. जबकि दो नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक एसआई(गोपनीय),एएसआई (लिपिक), एएसआई (लेखा) पदों के लिए परीक्षा होगी.
परीक्षा केंद्र में भी खींचा जाएगा फोटो
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने बताया है कि अळभ्यर्थियों का डिजिटल फोटोग्राफ परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर और परीक्षा कक्ष में भी लिया जाएगा. यह फोटोग्राफ अन्य कोई कमी नहीं पाए जाने पर अंत तक मान्य होगा. इसलिए फोटोग्राफ के संबंध में संशय करने की आवश्यकता नहीं है.
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे… और पढ़ें