कम फीस, बेहतर पढ़ाई…मऊ का नेशनल इंटर कॉलेज क्यों है खास? जानिए खासियत

0
कम फीस, बेहतर पढ़ाई…मऊ का नेशनल इंटर कॉलेज क्यों है खास? जानिए खासियत


Last Updated:

यदि आप मऊ जनपद से हैं और इंटर में दाखिला लेकर अच्छी पढ़ाई करना चाहते हैं, तो मऊ के टॉप फाइव इंटर कॉलेज आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकते हैं. इन कॉलेजों में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और NCC जैसी गतिविधियों की भी तैयारी कराई जाती है. यहां आप न केवल अपनी शिक्षा को मजबूत बना सकते हैं, बल्कि खेलकूद और अन्य तैयारियों के माध्यम से अपने भविष्य को भी संवार सकते हैं. आइए जानते हैं मऊ के ये टॉप फाइव इंटर कॉलेज कौन-कौन से हैं.

मऊ जनपद के औरंगाबाद में स्थित डीएवी इंटर कॉलेज इंटर के छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करता है. यहां का अनुशासन बच्चों के भविष्य को संवारता है. मऊ शहर के छात्र जो इंटर कॉलेज में दाखिला लेकर अच्छी पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए डीएवी इंटर कॉलेज एक अच्छा विकल्प है. यहां के नियम और व्यवस्था पढ़ाई में मददगार साबित होते हैं, और यह एक सरकारी कॉलेज होने के कारण शिक्षा किफायती भी है.

Mau news, local news, latest news, top 5 inter collage

मऊ जनपद के घोसी क्षेत्र के छात्रों के लिए सर्वोदय इंटर कॉलेज मऊ के टॉप फाइव इंटर कॉलेज में दूसरे नंबर पर आता है. यह कॉलेज बालक और बालिका दोनों के लिए प्रसिद्ध है और यहां बेहतर कैंपस और अनुशासित पढ़ाई की जाती है. इंटर के बाद ग्रेजुएशन करना चाहते हैं तो इसी के पास स्थित सर्वोदय पीजी कॉलेज में पढ़ाई कर सकते हैं, जिससे छात्रों को सुविधा मिलती है. यही कारण है कि सर्वोदय इंटर कॉलेज मऊ के टॉप फाइव में दूसरे स्थान पर है और इसका रिजल्ट भी बेहतर रहता है.

Mau news, local news, latest news, top 5 inter collage

मऊ जिले के टॉप फाइव लिस्ट में तीसरे नंबर पर टाउन इंटर कॉलेज आता है. यह कॉलेज मऊ मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर, मुहम्मदाबाद-गोहना मार्ग पर स्थित है. यहां केवल पुरुष छात्रों की पढ़ाई होती है. अंग्रेजों के समय से स्थापित इस कॉलेज में NCC की ट्रेनिंग भी दी जाती है, जिससे भर्ती प्रक्रिया में छात्रों को लाभ मिलता है. साथ ही, क्रिकेट, फुटबॉल और वॉलीबॉल के लिए बड़ा ग्राउंड उपलब्ध है, जिससे पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी छात्र आगे बढ़ सकें.

Mau news, local news, latest news, top 5 inter collage

मऊ में इंटर की पढ़ाई के लिए चौथे नंबर पर नेशनल इंटर कॉलेज आता है. यह एक सरकारी कॉलेज है जहाँ पढ़ाई सस्ती और अनुशासन उत्कृष्ट है, जिससे छात्रों का भविष्य संवरता है. नेशनल इंटर कॉलेज से पढ़कर कई छात्र आईएएस और पीसीएस की तैयारी करके सफल हुए हैं. यहां छात्र और छात्राएं दोनों पढ़ाई कर सकते हैं. यह कॉलेज अंग्रेजों के समय से संचालन में है और अपनी लंबी परंपरा और बेहतर पढ़ाई के लिए जाना जाता है.

Mau news, local news, latest news, top 5 inter collage

मऊ में इंटर की पढ़ाई के लिए चौथे नंबर पर नेशनल इंटर कॉलेज आता है. यह एक सरकारी इंटर कॉलेज है जहाँ पढ़ाई सस्ती और गुणवत्तापूर्ण मानी जाती है. यहां का कड़ा अनुशासन छात्रों के भविष्य को संवारने में मदद करता है. इस कॉलेज से पढ़कर कई छात्र आईएएस और पीसीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर चुके हैं. यहां दोनों, छात्र और छात्राएं, पढ़ाई कर सकते हैं. यह कॉलेज भी अंग्रेजों के जमाने से संचालित हो रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

कम फीस, बेहतर पढ़ाई…मऊ का नेशनल इंटर कॉलेज क्यों है खास? जानिए खासियत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *