कहीं फायदा, कहीं नुकसान…आज मिलजुला होगा वृषभ राशि वालों का दिन

0
कहीं फायदा, कहीं नुकसान…आज मिलजुला होगा वृषभ राशि वालों का दिन


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 9 August 2026 : आज मृगशिरा नक्षत्र और हर्षण योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा पूरे दिन मिथुन राशि में संचरण करेंगे. काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज लोकल 18 से बताते हैं कि आज वृषभ राशि को अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखना होगा. खर्चों पर भी नियंत्रण जरूर रखें. जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. आज आपको बॉस की खरी खोटी भी सुनने को मिल सकती है. जो जातक इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वे चांदी में पैसा लगा सकते हैं.

Top Deals Inside

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 9 August 2026 (आज का वृषभ राशिफल) वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 9 अगस्त को सावन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज मृगशिरा नक्षत्र और हर्षण योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा पूरे दिन मिथुन राशि में संचरण करेंगे. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज लोकल 18 से बताते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन मिला जुला रहेगा. आज आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखना होगा. खर्चों पर भी थोड़ा नियंत्रण जरूर रखें, वरना इसका असर आपका बैंक बैलेंस पड़ेगा. किसी को पैसा उधार न दें, नहीं तो लंबे समय के लिए फंस सकता है.

काम को लेकर रहेगा तनाव

वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें व्यवसाय में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. आज आप काम को लेकर तनाव में भी रहेंगे. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उन पर टॉरगेट पूरा करने का दबाव होगा. आज आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत से काम करें. आज आपको बॉस की खरी खोटी भी सुनने को मिल सकती है. जो जातक इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वे चांदी में पैसा निवेश कर सकते हैं. यह समय इसके लिए सबसे उपयुक्त माना जा रहा है. आज आप किसी प्लॉट में भी पैसा निवेश करेंगे तो फायदा जरूर मिलेगा.

इस उपाय से मिलेगी प्रतिष्ठा

वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ में आज मधुरता बनी रहेगी. आज आप अपने पार्टनर को छोटा ही सही कोई तोहफा उपहार स्वरूप जरूर भेंट करें. जो लोग सिंगल हैं, आज उनके पार्टनर की खोज पूरी होगी. आज आपके लिए शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 9 है. सूर्य की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप लाल फूल, रोली और अक्षत जल में डालकर उन्हें अर्घ्य देंगे तो इसे आपको समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा जरूर मिलेगी.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *