अमर सिंह की बेटियों पर दिया था विवादित बयान, आज रामपुर कोर्ट सुनाएंगी आजम खान के खिलाफ फैसला
Last Updated:
Azam Khan News: रामपुर कोर्ट में आजम खान के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मामला निर्णायक मोड़ पर है. मामला एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में विचाराधीन है और अभियुक्त पक्ष की अंतिम बहस पूरी हो चुकी है. आरोप है कि 23 अगस्त 2018 को आजम खान ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में भूतपूर्व सांसद अमर सिंह की बेटियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस मामले आज अदालत अपना निर्णय सुना सकती है.
रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. जी हां… आजम खान से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में आज फैसला आने की संभावना है. यह मामला एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में विचाराधीन है. अभियुक्त पक्ष की अंतिम बहस पूरी हो चुकी है और अब कोर्ट अपना निर्णय सुना सकती है.
दरअसल, आजम खान पर आज कोर्ट जिस मामले में फैसला सुना सकती है वो भूतपूर्व सांसद अमर सिंह की बेटियों पर दिए गए विवादित बयान से जुड़ा है. आरोप है कि 23 अगस्त 2018 को आजम खान ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में अमर सिंह के परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. ऐसा बताया जा रहा है कि आजम खान ने यह इंटरवयू जौहर यूनिवर्सिटी में दिया गया था.

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें
मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें