Live: जिस तरफ बैठा था अतीक अहमद का बेटा, उसी तरफ से चकनाचूर हुई कार
Last Updated:
Abaan Ahmed Death News Live : माफिया अतीक अहमद के कुनबे के लिए कल सबसे बुरा दिन था. गुरुवार दोपहर सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत हो गई. वह प्रयागराज से झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली से मिलने जा रहा …और पढ़ें
अतीक अहमद के बेटे अवान की मौत Live.
Atiq Ahmed’s Son Abaan Death News: कानपुर से झांसी जाते समय कल दोपहर एक सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा कि तेज रफ्तार कार सवार लोग कानपुर से झांसी जेल में बंद अतीक के दूसरे बेटे अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे. इसी दौरान झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. दुर्घटना में अबान और उसके दोस्त सोनू की भी मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं, तीन अन्य लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. साथ ही, अस्पताल प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में गुरुवार देर रात दोनों शवों का पोस्टमार्टम पूरा कर लिया गया था. इस मामले से जुड़े सारे अपडेट्स जानने के लिए न्यूज 18 के इस लाइव ब्लॉग को पढ़ते रहिए.
हादसे से पहले क्रेटा कार के अंदर असल में हुआ क्या था?
इस हादसे में तो माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हुई है. अब हादसे से पहले कार के अंदर क्या कुछ हुआ था, कैसे अबान की मौत हुई… सबकुछ उसके दोस्त उमर ने बताया. यहां पढ़ें पूरी खबर
Abaan News: कार में कौन कहां बैठा था
पुलिस के मुताबिक, कार में 5 लोग बैठे थे. गाड़ी मोहम्मद जैद (35) चला रहा था, उसके बगल अबान अहमद (21) बैठा था. अबान के पीछे की सीट पर सोनू (24) था. सोनू के बगल उमर अहमद (18) और फारुक अहजम (28) बैठा था.
Abaan Ahmed Death News: ऐसा लगा जैसे कुछ फट गया हो : प्रत्यक्षदर्शी
हादसे के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, मैं अपनी दुकान पर काम कर रहा था. अचानक तेज धमाका हुआ. ऐसा लगा जैसे कुछ फट गया हो. दुकान के आसपास मौजूद कई लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे. देखा कि कार की जोरदार टक्कर हुई है. तुरंत 112 नंबर पर फोन किया और एंबुलेंस बुलवाई.
Abaan Ahmed News: अबान ने 10 महीने में 49 बार अली से मुलाकात की थी.
अबान झांसी जेल में बंद अपने भाई अली से मिलने जा रहा था. उसने भाई के लिए इश्क-मोहब्बत वाली दो नॉवेल भी खरीदी थीं. हादसे की खबर जेल में अली को मिली तो वह रोने लगा. अबान उसे बहुत अजीज था. शायद यही वजह थी कि अबान ने 10 महीने में 49 बार अली से मुलाकात की थी.
Atiq Ahmed Son Death News Update: पोस्टमार्टम के लिए बनाया गया था विशेष पैनल
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, झांसी के सरकारी अस्पताल में देर रात अबान और सोनू का पोस्टमार्टम करने के लिए तीन डॉक्टरों का एक विशेष पैनल तैयार किया गया था. किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए इस पूरी पोस्टमार्टम प्रक्रिया की बाकायदा वीडियोग्राफी भी कराई गई है.
Abaan Ahmed News :
इस हादसे को लेकर झांसी के SSP ने कहा कि मारे गए माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत तब हो गई, जब उसकी तेज रफ्तार कार एक डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में उसके दोस्त सोनू की भी मौत हो गई है. वहीं 3 अन्य दोस्त घायल हो गए.
Atiq Son Death Live News: हादसे की तस्वीरें डरावनी

हादसे की तस्वीरों में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह प्रभावित दिखाई देता है. लोहे की चादरें मुड़ चुकी हैं. शीशे टूट चुके हैं. और सबसे ज्यादा नुकसान उसी हिस्से में दिखाई देता है, जहां शुरुआती जानकारी के अनुसार अबान बैठा था. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
Abaan Death News : भाई से मिलने जा रहा था अबान
अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को नैनी जेल से झांसी जेल भेजा गया था. अबान और उसके साथ मौजूद लोग उसी से मुलाकात करने जा रहे थे.