Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि के लिए आज रोमांस का दिन, हो सकती है बड़ी डील, लाल रंग काटेगा संकट
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 9 December 2025 : मेष राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का का दिन मिलाजुला रह सकता है. आपके लिए आज मंगल प्रभावशाली स्थिति में रहेंगे. व्यवसाय के लिए आज का दिन अनुकूल है. बड़ी डील हो सकती है. पूरा राशिफल जानने के लिए लोकल 18 ने मिर्जापुर के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि से बात की.
Aaj Ka Mesh Rashifal kya hai/मिर्जापुर. मेष राशि के जातक आज मंगलवार, 9 दिसंबर 2025 को आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे. व्यवसाय अच्छा रहेगा. लंबे समय से चली आ रही दिक्कत खत्म हो जाएगी. आर्थिक जोखिम के लेने के लिए आज का दिन सही नहीं है. सोच-समझकर ही कहीं पर निवेश करें. स्वास्थ्य से जुड़ी हल्की दिक्कतें हो सकती हैं. अचानक से सिर में दर्द बढ़ सकता है. मानसिक दबाव अधिक होने से परेशानी होगी. प्यार के लिए दिन अनुकूल है. जीवनसाथी या प्रेमिका आपकी बातों को बिना कहे ही समझ जाएंगी. रोमांस बढ़ेगा. वाणी में कटुता की जगह मिठास रखें. बिना मतलब टिप्पणी की बजाय भावनाओं को समझें. लाभ होगा.
पैसे उधार दें मगर..
होगा सिरदर्द
अखिलेश अग्रहरि के अनुसार, स्वास्थ्य के लिए दिन थोड़ा ठीक नहीं है. थकान या मानसिक दबाव से सिर में दर्द हो सकता है. ऐसे में काम का बोझ लेने से बचें. जरूरी हो तभी देर रात्रि तक जागे, अन्यथा समय से सो जाएं. किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं. ऐसा करने से बचें. खान-पान में हरी सब्जियों और मौसमी फल लें. एनर्जी बनी रहेगी. आज रिश्तों के लिए दिन खास है. प्रेमिका बिना कहे ही बातों को समझ लेगी. तकरार की जगह प्यार बढ़ेगा. खूब रोमांस होगा. शादी तय हो सकती है. नए रिश्ते मिल सकते हैं. रिश्तों में आवेग से बचें. कटुता की जगह मिठास रखें. पारिवारिक रिश्तों में भी प्रेम बना रहेगा. घर से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है.
शुभ रंग और अंक
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 3 होगा. शुभ रंग गुलाबी और लाल रहेगा. आज किसी गरीब को लाल फल अनार और सेब दान करें. ओम मंगलाय नमः का 21 या 108 बार जाप करें. घर के मंदिर में लाल पुष्प अर्पित करें. भाग्य में तेजी आएगी. आर्थिक लाभ होगा. परिवार से घोर संकट कटेंगे.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें