Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि के लिए आज प्रेमिका से झगड़ा खतरनाक, इस उपाय से मिलेगा सरकारी नौकरी का लेटर

0
Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि के लिए आज प्रेमिका से झगड़ा खतरनाक, इस उपाय से मिलेगा सरकारी नौकरी का लेटर


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 9 December 2025 : वैदिक हिन्दू पंचांग के हिसाब से आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. अश्लेषा नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा कर्क राशि से सिंह राशि में संचरण करेंगे. आज वृषभ राशि के जातकों को बड़ी गुड न्यूज मिल सकती है. परिवार का पूरा साथ मिलेगा. रुका हुआ काम भी पूरा होगा.

Aaj ka vrishabh rashifal kaisa rahega/वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 9 दिसम्बर को पौष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज अश्लेषा नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कर्क राशि से सिंह राशि में संचरण करेंगे. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन कितना मंगलकारी रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय बताते हैं कि आज के दिन वृषभ राशि के जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. आज आपको सरकारी नौकरी का ऑफर लेटर मिल सकता है. सरकारी दफ्तर में लंबे समय से रुका हुआ काम भी पूरा होने की संभावना है. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा.

पूरी ऊर्जा के साथ काम
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज वे अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे. आज आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और बिजनेज संबंधित रुका हुआ काम भी पूरा होगा. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें तो आज आपके लिए नई नौकरी के योग भी बन रहे हैं. जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं, आज उनका भी दिन बेहतरीन होगा. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप सरकारी स्कीम जैसे एफडी, टीडी या किसान विकास पत्र में इन्वेस्ट करें, इससे आपको फायदा होगा.

गलतियों को इग्नोर करने में भलाई
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज मिलीजुली रहेगी. आज आपको अपने पार्टनर की छोटी-मोटी गलतियों को इग्नोर करना पड़ेगा. वरना इसका असर आपके रिश्ते पर पड़ेगा. आज आप दोनों एक-दूसरे के साथ सुकून के पल जरूर बिताएं. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वे कहीं धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं. आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 6 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक संकट मोचन हनुमान जी की पूजा आराधना करें. उन्हें तुलसी की 7 पत्ती ॐ हनुमते नमः का मंत्र जाप करते हुए अर्पित करें. इससे आपके जीवन के सभी संकट दूर हो जाएंगे.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

वृषभ राशि के लिए आज झगड़ा खतरनाक, इस उपाय से मिलेगा सरकारी नौकरी का लेटर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *