हिंदू लड़के से प्रेम विवाह करने वाली ये मुस्लिम लड़की! क्यों लगा रही पुलिस से मदद की गुहार?

0
हिंदू लड़के से प्रेम विवाह करने वाली ये मुस्लिम लड़की! क्यों लगा रही पुलिस से मदद की गुहार?


Last Updated:

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा की मुस्लिम युवती आइसा ने हिंदू युवक राहुल से आर्य समाज मंदिर में अपनी मर्जी से शादी की और अब सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके सुरक्षा की मांग कर रही है. उनका कहना है कि परिवार से उन्हें और उनके पति को खतरा हो सकता है, इसलिए पुलिस सुरक्षा की मांग कर रही हूं.

ग्रेटर नोएडा : दनकौर इलाके में रहने वाली मुस्लिम लड़की आइसा ने अपने प्रेमी राहुल से शादी की है. ये शादी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार आर्य समाज मंदिर में संपन्न हुई. शादी की यह जानकारी खुद आइसा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दी है. वीडियो में आइसा ने अपने और अपने पति की सुरक्षा की मांग की है. उन्होंने कहा कि उनके पिता, चाचा और अन्य परिजन उनके लिए खतरा बन सकते हैं. आइसा ने स्पष्ट किया कि शादी उनकी अपनी मर्जी से हुई है और इसमें उनके घर वालों का कोई हस्तक्षेप नहीं था. मैंने अपने बालिग होने के बाद अपनी मर्जी से शादी की है. मेरे घर वाले इस फैसले में शामिल नहीं थे.

आइसा ने वीडियो में अपने पिता का नाम रईस अंसारी बताया और अपने फैसले की वैधता साबित करने के लिए शादी का सर्टिफिकेट, फेरे का वीडियो और अपनी मार्कशीट भी साझा की. हालांकि, वीडियो में उन्होंने यह नहीं बताया कि वह दनकौर की हैं. इस शादी के बाद एक खास समुदाय और परिवार में मतभेद की आशंका जताई जा रही है. आइसा ने अपनी सुरक्षा के लिए मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मांगी है. उनके इस कदम को एक स्वतंत्र और कानूनी निर्णय के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि वह बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी कर सकती हैं.

पति राहुल की जान को खतरा
वहीं जानकारों का कहना है कि ऐसे मामलों में परिवार और समाज से अलग निर्णय लेने वाली लड़कियों को अक्सर खतरे का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में कानूनी सुरक्षा और पुलिस सुरक्षा की आवश्यकता हो सकती है. आइसा ने अपने वीडियो में यह भी संकेत दिया कि उन्हें और उनके पति राहुल को खतरे का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सुरक्षा की मांग की है.

क्या होगा प्रशासन का रुख?
आइसा का कहना है कि उनकी शादी पूरी तरह वैध और उनकी मर्जी से हुई है, और अब उनका मुख्य उद्देश्य अपनी और अपने पति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. अब देखना यह होगा कि प्रशासन और समाज इस मामले में कैसे प्रतिक्रिया देते हैं और आइसा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं.

About the Author

mritunjay baghel

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

प्रेम विवाह करने वाली ये मुस्लिम लड़की! क्यों लगा रही पुलिस से मदद की गुहार?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *