3 साल में 4 मौत, अबान भी सड़क हादसे में मारा गया, अतीक का पूरा कुनबा खत्म होगा

0
3 साल में 4 मौत, अबान भी सड़क हादसे में मारा गया, अतीक का पूरा कुनबा खत्म होगा


Atiq Ahmed Family: किसी ने सोचा नहीं होगा कि अतीक अहमद के परिवार के लिए ऐसा समय भी आएगा, जब लोग कहने लगेंगे कि उसका खानदान ही खत्म हो गया है. अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की दिन दहाड़े लाइव टीवी पर गोली मार कर हत्या की गई थी. उसके बेटे असद का एनकाउंटर हुआ था. अब अतीक के छोटे बेटे अबान की भी मौत हो गई है. अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार चल रही है. दो बेटे जेल में बंद हैं. एक बेटा ही बाहर है. अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत कैसे हुआ? क्या इसके पीछे कोई साजिश है? अतीक अहमद की पत्नी क्या बेटे की मौत पर सामने आएगी?

अबान अहमद जो अतीक का सबसे छोटा बेटा था, वो भी अपने पिता की तरह दबंगई करता था. आज एक सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई. कार एक्सीडेंट में अबान अहमद की मौत हुई है. अबान अहमद झांसी जेल में बंद अपने भाई से मिलने जा रहा था. अबान के साथ कार में 4 लोग और सवार थे. हादसे के समय कार की स्पीड बहुत तेज थी. अचानक कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकरा गई. एक्सीडेंट में अबान अहमद और उसके दोस्त की मौके पर ही डेथ हो गई. जबकि बाकी के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिनका इलाज चल रहा है.

घायल दोस्त ने क्या बताया

अतीक के बेटे की कार का जब एक्सीडेंट हुआ तो वहां लोगों की भीड़ लग गई. अबान कार की आगे की सीट पर बैठा हुआ था. एक्सीडेंट के बाद किसी को नहीं पता था कि कार में कौन सवार हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी. पुलिस जब मौके पर पुंची तो वहां दो डेड बॉडी मिली. घायलों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि जो मरा है वो माफिया अतीक अहमद का बेटा अबान है.

अबान की मौत के बाद पूरे परिवार की कुंडली

अतीक अहमद की 2023 में हत्या हुई. अशरफ की 2023 में हत्या हुई थी. असद का 2023 में एनकाउंटर हुआ था. अबान की सड़क हादसे में मौत हुई. उमर अहमद जेल में बंद है. अली अहमद जेल में बंद है. अहजम अहमद अभी पढ़ रहा है. अतीक की पत्नी शाइस्ता फरार है

अतीक के कुनबे में केवल अहजम ही आजाद बाकी या तो जेल में या फिर फरार

यानी अब अतीक अहमद के परिवार में सिर्फ उसका बेटा अहजम ही बाहर है. बाकी सब या तो जेल में हैं या फिर फरार हैं. झांसी में एक्सीडेंट में मारा गया अबान अहमद भले ही अतीक का सबसे छोटा बेटा था. लेकिन दबंगई में वो अपने माफिया पिता अतीक अहमद से कम नहीं था. वो अक्सर सोशल मीडिया पर दबंग अंदाज में रील बनाता था. पिछले ही साल अबान की एक रील वायरल हुई थी. इस में अबान किसी फंक्शन में दिख रहा है और बैकग्राउंड में धमकी भरे डायलॉग चल रहे हैं.

भाई अहजम अहमद के साथ बाल सुधार गृह भेजा गया अबान

अतीक अहमद का पूरा परिवार एक तरह से क्राइम फैमिली थी. उसके बेटों ने बचपन से ही अपराध का माहौल देखा था. अतीक अहमद की हत्या के बाद अबान अहमद को बाल सुधार गृह भेजा गया था. अतीक की हत्या के बाद उसकी पत्नी शाइस्ता फरार हो गई थी. उस समय अबान और अहजम अहमद नाबालिग थे. दोनों की देखभाल करने वाला कोई नहीं था. इसलिए अबान और अहजम को बाल सुधार गृह भेजा गया था. अक्टूबर 2023 में अबान और अहजम बाल सुधार गृह से बाहर आए थे. दोनों अपनी बुआ परवीन अहमद कुरैशी के साथ रहते थे.

खात्मे की ओर पूरा कुनबा!

अतीक अहमद के परिवार का बुरा समय खत्म नहीं हो रहा है. पहले सरेआम अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या हो. उसके बेटे असद का एनकाउंटर हो गया, लेकिन अतीक की पत्नी शाइस्ता फरारी से सामने नहीं आई. अब अतीक और शाइस्ता के बेटे अबान की भी मौत हो गई है. लोग पूछ रहे हैं कि आखिर शाइस्ता है कहां, क्या वो अब भी अपने बेटे को आखिरी बार देखने के लिए सामने नहीं आएगी. आप देखिए

अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन जनाजे में आएगी?

शाइस्ता परवीन 3 साल से ज्यादा समय से फरार चल रही है. शाइस्ता की तलाश के लिए 3 साल में 9 राज्यों में छापा मारा गया. ATS के साथ RAF भी शाइस्ता की तलाश कर रही है. शाइस्ता की जानकारी देने पर 50 हजार का इनाम भी है. शाइस्ता के नेपाल या दुबई भागने की भागने की चर्चाएं होती हैं. हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा गया है. अब अबान की मौत के बाद फिर से चर्चा हो रही है कि क्या शाइस्ता सामने आएगी. वहीं अतीक का बेटा अहजम अहमद कह रहा है कि अबान के जनाजे में उसके बाकी भाइयों को आने दिया जाए.

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से बुरा दिन शुरू हुआ

अतीक अहमद के परिवार की दुर्दशा 2023 में शुरू हुई थी. और इसकी शुरूआत उमेश पाल मर्डर के साथ हुई थी. अतीक अहमद के बेटे असद और उसके गैंग ने साल 2023 में उमेश पाल की हत्या कर दी थी. प्रयागराज में दिन गहाड़े हुए इस हत्या से हड़कंप मच गया था. उमेश पाल जो राजू पाल की हत्या का गवाह था. BSP विधायक राजू पाल की हत्या का आरोप भी अतीक और उसके भाई अशरफ पर है. उमेश पाल की हत्या के बाद यूपी की राजनीति में भयंकर बवाल हुआ था.

मिट्टी में मिलाने की कसम को सीएम योगी ने पूरा किया

यूपी विधानसभा में ये मुद्दा उठा था. तब विधान के अंदर सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर माफिया को पालने का आरोप लगाया था. विधानसभा में ही सीएम योगी ने कहा था कि जितने भी माफिया हैं जब को मिट्टी में मिला दिया जाएगा. अतीक अहमद मिट्टी में मिल गया, उसके दो बाटे मारे जा चुके हैं. भाई भी इस दुनिया में नहीं है. सालों तक दहशत और खौफ के दम पर अतीक अहमद ने जो साम्राज्य खड़ा किया था वो भी ध्वस्त हो चुका है. आप देखिए सिर्फ माफिया अतीक अहमद ही मिट्टी में नहीं मिला. बल्कि उसका क्राइम एंपायर भी मिट्टी में मिल चुका है.

1700 करोड़ की संपत्ति मिट्टी में

पिछले 3 साल में अतीक की 1700 करोड़ की संपत्ति मिट्टी में मिल चुकी है. 1166 करोड़ की संपत्ति कुर्क या जमींदोज की गई है. 500 करोड़ की संपत्ति पर बुलडोजर चला कर मुक्त कराई गई यानी ना अतीक रहा और ना ही उसका नाम लेने वाला. उसकी अरबों की प्रॉपर्टी भी नहीं रही. अतीक नो जो कर्म किए थे उसकी सजा अतीक का पूरा खानदान भुगत रहा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *