सड़क नियम तोड़ा तो यमराज करेंगे आपका स्वागत और पहनाएंगे माला-फूल, मुरादाबाद की ये संस्था कुछ इस तरह सीखाती है रोड सेफ्टी रूल्स
Last Updated:
मुरादाबाद में परिवर्तन दा चेंज नाम से एक संस्था काफी लंबे समय से काम कर रही है. यह संस्था वैसे तो अलग-अलग क्षेत्र में काम करती है. लेकिन सड़क सुरक्षा को लेकर भी अपनी अहम भूमिका निभाती है. इस संस्था के माध्यम से जगह-जगह पर जागरूकता को लेकर अभियान चलाए जाते हैं. जिसमें सड़क सुरक्षा रहती है।
मुरादाबाद में ‘परिवर्तन दा चेंज’ नाम से एक संस्था काफी लंबे समय से काम कर रही है. यह संस्था वैसे तो अलग-अलग क्षेत्र में काम करती है, लेकिन सड़क सुरक्षा को लेकर भी अपनी अहम भूमिका निभाती है. इस संस्था के माध्यम से जगह-जगह पर जागरूकता को लेकर अभियान चलाए जाते हैं जिसमें सड़क सुरक्षा रहती है. इसके अलावा संस्था के माध्यम से अनोखे अंदाज में भी सड़क सुरक्षा का अभियान चलाया जाता है. जैसे यमराज फूल पहनकर यातायात नियमों का पालन करने वालों का स्वागत करते हैं, तो वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ भी यमराज के द्वारा तरह-तरह के कार्य कराए जाते हैं, ताकि लोग यातायात नियमों का पालन कर सकें.
अनोखे अंदाज में करती है जागरूक
यह संस्था सड़क सुरक्षा को लेकर अनोखे अंदाज में लोगों को जागरूक करने का काम करती है. परिवर्तन दा चेंज संस्था की ओर से जगह-जगह जागरूकता को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, तो वहीं बीते दिनों भी यमराज के द्वारा अनोखा जागरूकता अभियान चलाया गया था और समय-समय पर यह अभियान चलाया जाता है. यमराज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने लोगों का खूब ध्यान खींचा था. इसके साथ ही उन्हें नियमों के पालन की गंभीरता का एहसास भी कराया था.
यमराज पढ़ाते हैं पाठ
संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान जैसे ही ट्रैफिक सिग्नल रेड होता, ‘यमराज’ तुरंत सड़क पर आकर वाहनों के पास पहुंचते और ड्राइवरों को उनकी गलतियां बताते हैं. कभी बिना हेलमेट, कभी गलत लेन, तो कभी ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने की कोशिश कर रहे लोगों को यमराज ने बड़े ही रोचक तरीके से रोकते हैं और उन्हें समझाते है कि लापरवाही कैसे जीवन के लिए खतरा बन सकती है.
फूल देकर पढ़ाया पाठ
यमराज द्वारा नियमों का पालन करने वाले नागरिकों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया जाता है, तो वहीं नियम तोड़ने वालों को चॉकलेट देकर उनकी गलती का एहसास कराया जाता है. लोगों द्वारा भी यमराज का अंदाज देखकर मुस्कुराते हुए अपनी गलतियों को माना और आगे से नियमों का पालन करने का वादा किया जाता है. ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर चलाए गए इस अभियान को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ लग जाती है और संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की खूब सराहना की जाती है और लोग कार्यक्रम से प्रण लेते हैं कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा.
About the Author

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें